a member of a gang involved in up police sub inspector recruitment scam has been arrested यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था अभ्यर्थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था अभ्यर्थी

अनुज खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गोपाल रावत नाम के आदमी से हुई, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करता है। गोपाल ने ही अनुज को कहा कि यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कमीशन पर अभ्यर्थी दिलाओ।

Sun, 15 March 2026 06:38 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था अभ्यर्थी

UP Police Sub Inspector Recruitment Exam: यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को मथुरा में गिरफ्तार किया है। आरोपी का काम अभ्यर्थियों की मुलाकात गिरोह से कराने का था। गिरोह के सरगना समेत बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया था। इसी को लेकर नकल कराने वाले गैंग और उनके सदस्यों पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। इसी कार्रवाई के दौरान पता चला कि मथुरा राया थानाक्षेत्र के गांव हवेली निवासी अनुज कुमार कुछ लोगों को यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने 14 मार्च को मथुरा बरेली हाईवे से राया जाने वाले रास्ते पर अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इस क्षेत्र में निवेश पर मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट, योगी सरकार का ऐलान

खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था अनुज

अनुज से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और राया में ही कोचिंग भी कर रहा था। बताया कि कुछ समय पहले अनुज की मुलाकात गोपाल रावत नाम के आदमी से हुई, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करता है। गोपाल ने ही अनुज को कहा कि यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी दिलाओ, जिसकी एवज में कमीशन दिया जाएगा। एक अभ्यर्थी को पास कराने के लिए 22 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। अनुज का काम अभ्यर्थियों के नाम और मोबाइल नंबर समेत जानकारी गोपाल को देना होता था। अनुज मौखिक रूप से भर्ती कराने का प्रचार भी कर रहा था। उसकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी के इस जाल में उलझाने की होती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडरों के लिए बढ़ा इंतजार, ईरान-इजराइल युद्ध का असर; इन जिलों में कतार

8 लाख नकद और बाकी का चेक लेता था गैंग

गिरोह परीक्षा पास कराने के नाम पर 22 लाख रुपये मांगता है। तीन लाख रुपये परीक्षा से पहले और 5 लाख रुपये परीक्षा में पास होने के बाद लिए जा रहे थे। बाकी की रकम बैंक चेक के रूप में ले ली जाती थी, ताकि लोगों को विश्वास हो सके। यदि अभ्यर्थी अपने आप परीक्षा पास कर लेता है तो रकम यह गिरोह हड़प लेता है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा पास नहीं कर पाता तो उसका पैसा गिरोह द्वारा वापस कर दिया जाता था। इस मामले में एसटीएफ की ओर से मथुरा के राया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।