A final goodbye to everyone, I will consume poison today, Chandrashekhar accuser Rohini threatens suicide अलविदा, आज ही जहर खाऊंगी; चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अलविदा, आज ही जहर खाऊंगी; चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कई आरोप लगाने वाली इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने बुधवार को जहर खाकर सुसाइड की धमकी दी। दोपहर दो बजे उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।

Wed, 24 Sep 2025 05:16 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
अलविदा, आज ही जहर खाऊंगी; चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी

यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कई आरोप लगाने वाली एमपी के इंदौर की पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने अब सुसाइड की धमकी दी है। बुधवार की दोपहर दो बजे रोहिणी ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे और फिर से चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही लिखा कि आप सब को मेरा अंतिम अलविदा, आज ही तेरे नाम का जहर खाऊंगी। रोहिणी ने इससे पहले सोशल मीडिया और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनके साथ तीन साल तक चले रिश्ते में धोखा दिया और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। रोहिणी ने इस बार भाजपा पर चंद्रशेखर को बचाने का आरोप लगाया है।

रोहिणी ने चंद्रशेखर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक फोटो के साथ पोस्ट में लिखा कि यह फोटो पहले क्यों नहीं डाले। मेरा जीवन बर्बाद करके खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी, तूने मुझे ख़त्म कर दिया। रोहिणी ने प्रधानमंत्री कार्यालय और पीएम नरेंद्र मोदी को पोस्ट टैग करते हुए लिखा कि मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे हैं। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कोर्ट में ही जवाब दूंगा

एक अन्य पोस्ट में चंद्रशेखर के वीडियो के साथ लिखा कि मुझे रात में 3-3 बजे रो-रोकर इस रिश्ते में ज़बरदस्ती बांधे रखता था। मैं समझा-समझा के थक जाती थी कि मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था। बोलती थी कि बहुत बदनामी होगी इस रिश्ते से तो पागल दीवाना था तब मेरा। बोलता था छोड़ दोगी तो मर जाऊंगा। उस दिन मर जाता तो अच्छा होता। इसके दुख में मैंने उसे संभाला और इसने मेरी ही ज़िंदगी का तमाशा बना दिया। मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी, मैं गलत नहीं हूं।

रोहिणी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं से खेला और शोषण किया। शादी का झांसा दिया और उनकी निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। रोहिणी ने यह भी दावा किया कि चंद्रशेखर ने अपनी शादीशुदा स्थिति छिपाई और उनके राजनीतिक अभियानों में उनका इस्तेमाल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा जन्म इतिहास लिखने के लिए हुआ; महिला आयोग पहुंचीं रोहिणी, फंस गए चंद्रशेखर?

कौन हैं रोहिणी घावरी

डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि समुदाय से हैं और स्विट्ज़रलैंड में पीएचडी कर रही हैं। 2019 में मध्य प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली रोहिणी ने संयुक्त राष्ट्र में जय श्री राम के उद्घोष के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर सुर्खियां बटोरी थीं। वह अपनी संस्था 'जनपावर फाउंडेशन' के माध्यम से दलित समुदाय के उत्थान के लिए काम करती हैं। रोहिणी ने बताया कि 2020 में चंद्रशेखर से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद उनका रिश्ता शुरू हुआ।

महिला आयोग में क्या शिकायत

रोहिणी ने महिला आयोग को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि चंद्रशेखर ने 2021 से उसके साथ रिश्ता बनाया। 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनका व्यवहार बदल गया। उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की बात कहकर भ्रमित किया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया। रोहिणी ने यह भी कहा कि इस रिश्ते के कारण वह गहरे अवसाद में चली गईं और दो बार आत्महत्या की कोशिश की।

रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह लाखों महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई है। दूसरी ओर, चंद्रशेखर आज़ाद ने इन आरोपों पर चुप्पी साध रखी है और कहा है कि वह केवल कोर्ट में जवाब देंगे। भीम आर्मी ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।