Azad Samaj Party MP Chandrashekhar Azad says he will reply to allegations of Rohini Ghavari in court रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कोर्ट में ही जवाब दूंगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कोर्ट में ही जवाब दूंगा

इंदौर की मूल निवासी और जेनेवा में काम करने वाली स्कॉलर रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि वो सारे आरोपों का जवाब कोर्ट में ही देंगे।

Tue, 17 June 2025 08:55 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कोर्ट में ही जवाब दूंगा

इंदौर के एक सफाईकर्मी के घर से निकलकर स्कॉलरशिप पर स्विटजरलैंड से पीएचडी करने के बाद जेनेवा में ही काम कर रहीं डॉक्टर रोहिणी घावरी द्वारा नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गए आरोपों से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। रोहिणी ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर रिलेनशनिप में यूज करके छोड़ देने और दलित आंदोलन को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने आजाद को अदालत में ले जाने की भी बात कही है। चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से इस मसले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि वो रोहिणी के आरोपों का जवाब कोर्ट में ही देंगे।

रोहिणी घावरी के आरोपों के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद जब दलित आंदोलन का एक चेहरा बन रहे थे, उस दौरान वो उनसे मिली थीं। रोहिणी का आरोप है कि दलितों के मसले पर आंदोलनों में साथ काम करने के दौरान चंद्रशेखर उनके करीब आए और संबंध काफी गहरे हो गए। रोहिणी ने आरोप लगाया है कि बाद में चंद्रशेखर ने उन्हें छोड़ दिया, जिसके बाद वो डिप्रेशन का शिकार भी हुईं। रोहिणी ने चंद्रशेखर से रिलेशनशिप के बनने और बिगड़ने को लेकर पहली भी कई बातें की हैं, लेकिन इस बार वो काफी आक्रामक तरीके से बात को आगे बढ़ाती दिख रही हैं।

दलित बेटी के आरोप पर FIR क्यों नहीं? बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद चंद्रशेखर पर उठाए सवाल

रोहिणी ने अपने एक्स हैंडल पर कथित तौर पर चंद्रशेखर के साथ फोटो और चैट के स्क्रीनशॉट भी डाले हैं, जिसमें वो रिलेशनशिप से लेकर दलित आंदोलनों तक धोखा देने का आरोप चंद्रशेखर पर लगा रही हैं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने उनके अलावा कुछ और लड़कियों का शोषण किया है, जो उनके संपर्क में हैं।

PhD जेनेवा से, UN में जय श्रीराम; चंद्रशेखर आजाद पर आरोपों की झड़ी लगाने वाली रोहिणी घावरी कौन?

रोहिणी ने कहा है कि ये उनके आत्मसम्मान की लड़ाई है और वो वो इसे मजबूती से लडे़ंगी। सोशल मीडिया पर रोहिणी और आजाद के समर्थक आरोप-प्रत्यारोप में डटकर लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित बेटियों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव, कई लोगों को लगी चोट
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने चयनित 78 दलितों को नहीं दी नौकरी, चंद्रशेखर ने CM योगी को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें:टोल पर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, आसपा और भीम आर्मी के 25 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा
ये भी पढ़ें:भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का उत्पात, टोल का बैरियर हटाकर निकाली गाड़ियां
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।