18 teachers employed on fake documents Ambedkar Nagar were dismissed recovery will also be made यूपी में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 18 शिक्षक बर्खास्त, रिकवरी भी होगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 18 शिक्षक बर्खास्त, रिकवरी भी होगी

अंबेडकरनगर के परिषदीय स्कूलों में फर्जी नियुक्ति का फिर खुलासा हुआ है। बीएड व बीए की फर्जी डिग्री, सीटीईटी की फर्जी अंकपत्र के आधार पर शिक्षक नियुक्त 18 के अभिलेख जांच में फर्जी मिले हैं। जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

Fri, 20 Feb 2026 07:53 PMDinesh Rathour अम्बेडकरनगर
share
यूपी में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 18 शिक्षक बर्खास्त, रिकवरी भी होगी

यूपी के अंबेडकरनगर के परिषदीय स्कूलों में फर्जी नियुक्ति का फिर खुलासा हुआ है। बीएड व बीए की फर्जी डिग्री, सीटीईटी की फर्जी अंकपत्र के आधार पर शिक्षक नियुक्त 18 के अभिलेख जांच में फर्जी मिले हैं। फर्जी 18 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। रिकवरी की कार्रवाई शुरू हो गई है।अवैध तरीके से नियुक्त 18 शिक्षकों में एक राम प्रसाद की नियुक्ति दीपक के नाम पर हुई है। वहीं 14 की नियुक्ति फर्जी डिग्री पर हुई है। चार की जाति प्रमाण पत्र अवैध तो प्रबंधक की ओर से कूट रचित अभिलेख के आधार पर शिक्षक नियुक्त किया गया है।

अभिलेखों के सत्यापन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बर्खास्त कर 18 में से 10 को वेतन के तौर पर ली गई धनराशि की वसूली का नोटिस जारी हुआ है। वहीं आठ फर्जी शिक्षक को वेतन भुगतान ही नहीं किया गया है। फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर राम तिलक, मंतूराम, सुरेश कुमार, सुशील कुमार चौधरी, अरुण कुमार, हरि प्रसाद, अवधेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र राम किरात, विनोद कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद और जय प्रकाश की, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर राम रुद्र की, नियम विरुद्ध प्रबंधक से सुमन त्रिपाठी, नूरजहां, सरिता सिंह की, सीटीईटी के फर्जी अंक पत्र पर कृष्ण कुमार द्विवेदी की, अन्य के अभिलेख तथा नाम पर दीपक कुमार की नियुक्ति है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि फर्जी मिले सभी 18 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही वेतन राशि की वसूली का आदेश दिया गया है। बताया कि अभी जांच चल रही है। अगर फर्जी शिक्षक पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 8000 रुपये बढ़ा, योगी का ऐलान

कानपुर में चल रहा था फर्जी डिग्री बनाने का खेल

यूपी के कानपुर में फर्जी डिग्री बनाने का बड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है। कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि गिरोह के एमएससी पास मास्टरमाइंड शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार लोगों को किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेतनगर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डिग्री माफिया का नेटवर्क देश के नौ राज्यों में फैला है। इनके पास से 14 विश्वविद्यालयों की 900 से ज्यादा डिग्रियां, पोस्ट डेटेड चेक, दो कारें, सीएसजेएमयू की माइग्रेशन बुकलेट और डिप्टी रजिस्ट्रार की नकली मुहर मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्योटो जाकर समझो कि काशी उसके जैसा क्यों नहीं बना, सीएम के दौरे पर अखिलेश का तंज

पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गैंग से फर्जी कानून की डिग्री लेकर 10 वकील कचहरी में वकालत कर रहे हैं। किदवईनगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा यह डिग्री माफिया गैंग बिना परीक्षा पास कराए हाईस्कूल से लेकर बीटेक, एलएलबी, डी-फार्मा और बी-फार्मा समेत तमाम शैक्षणिक और प्रोफेशनल डिग्रियां 50 हजार से ढाई लाख रुपये में मुहैया कराता था। इस गैंग का नेटवर्क देश के तमाम राज्यों दिल्ली, मणिपुर, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, मध्यप्रदेश, सिक्किम, छत्तीसगढ़ में फैला है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।