यूपी में एक दर्जन लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर दो दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, एक की फोड़ दी आंख
गाजीपुर में वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह दोनों शवों के साथ थाने का घेराव किया। यहां तक कि उनकी पुलिस से नोकझोक हुई।

यूपी के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां वर्चस्व की लड़ाई में बुधवार देर रात दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह दोनों शवों के साथ थाने का घेराव किया। उन्होंने तारीघाट-बारा हाइवे पर चक्काजाम किया। उनकी पुलिस से नोकझोक हुई। डीआईजी ने लोगों को शांत कराकर 9 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया। गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। मामले में 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।
ये घटना गहमर क्षेत्र के पट्टी खेमनराय गांव का है। विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह बुधवार रात बाइक से पट्टी खेलू राय गांव में आए। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने उन्हें रोक उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उन्हें अर्जुन बाबा की परती स्थित तालाब में फेंक दिया। इस बीच, विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव तालाब से बरामद किए गए। एसडीआरएफ और गोताखोर लापता की तलाश में जुटे रहे।
सौरभ की फोड़ दी दाहिनी आंख, विक्की का चेहरा क्षत-विक्षत
गहमर गांव के पट्टी खेमनराय निवासी 22 वर्षीय विक्की सिंह, पट्टी बाबू राय के 21 वर्षीय सौरभ सिंह और पट्टी घोपाल राय निवासी 23 वर्षीय अंकित सिंह तीनों दोस्त थे। रात में गांव के पट्टी खेलू राय पर जैसे बाइक पर सवार होकर पहुंचे कि चारों ओर से एक दर्जन से अधिक संख्या में हमलावरों ने उन्हे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझने की कोशिश करते तब तक कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से उन पर टूट पड़े। जान बचाकर युवक भागने लगे। हमलावर दौड़ाकर युवकों काटते रहे। जब वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए तब हमलावरों ने सौरभ की दाहिनी आंख फोड़ दी और विक्की का चेहरा छत- विक्षत कर दिया। अंकित को भी अधमरा कर दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने। तीनों को पास के अर्जुन बाबा की परती स्थित तालाब में फेंक कर चले गए। लोगों ने दुस्साहस को देखकर अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
कोतवाली से एक किमी दूर घटना
आधे घंटे तक हमलावर खूनी खेल खेलते रहे। पुलिस को जानकारी होने पर भी आधे घंटे के बाद मौके पर आई। अगर समय से पहुंच जाती तो युवकों की जान बच जाती। गहमर कोतवाली से महज एक किमी की दूरी पर पट्टी खेलू राय है। जब हमलावर ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे थे तो उनकी चाीख- पुकार दूर- दूर तक सुनाई दे रही थी। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी भी दी। लेकिन आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो वहां पर कुछ नहीं दिखा। किसी तरह से लोगों के बताने के बाद तालाब की तरफ भागे। अगर समय से पुलिस पहुंच गई होती तो युवकों की जान बच जाती।
अमित और विक्की में हुआ था विवाद
गहमर पट्टी ठेलू राय ने निवासी अमित सिंह की विक्की, सौरभ और अंकित के साथ किसी बात को लेकर दो माह पूर्व चाकूबाजी और मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों का गहमर बुढ़वा महादेव मंदिर के पास आमने सामना हुआ था। यहां तक कि उनके बीच फायरिंग भी हुई थी।
17 घंटे के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
जब डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी डॉ. ईरज राजा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ खड़ी है इसके बाद सहमे परिजन हिम्मत जुटा पाए। विक्की के पिता संजय सिंह उर्फ गांधी ने 17 घंटे के बाद गहमर पट्टी ठेलू राय निवासी अमित सिंह समेत उसके 13 साथियों पर पर एफआईआर कराई है।




साइन इन