miscreants broke the barrier and tried to crush checking policemen with their car फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, दारोगा का पैर टूटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, दारोगा का पैर टूटा

यूपी के कानपुर के गंगा बैराज पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कार सवारों ने कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान दो दरोगा और होमगार्ड घायल हो गया। वहीं, कार सवार बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले। 

Wed, 24 Dec 2025 09:17 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, दारोगा का पैर टूटा

यूपी के कानपुर के गंगा बैराज पर मंगलवार शाम चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कार सवारों ने कुचलने का प्रयास किया। दो दरोगा और होमगार्ड घायल हो गया। कार सवार बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले। उधर, घायल पुलिसकर्मियों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत जिले की कोहना और यातायात पुलिस बैराज पर चेकिंग कर रही थी। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्नाव की ओर से काली रंग की कार आती दिखी। उसमें चार युवक बैठे थे। टीम ने कार को रोकने का इशारा किया। पहले कार धीमी हुई, उसके बाद चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने उनकी ओर कार दौड़ा दी।

दारोगा का टूटा पैर

इस हादसे में अटल घाट चौकी प्रभारी संजय कुमार, दारोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरि किशन घायल हो गए। उधर, पुलिस को टक्कर मारने के बाद कार सवार बिठूर की ओर भाग निकले। आनन-फानन में कोहना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। संजय कुमार प्राथमिक उपचार कराकर चले गए। लेकिन दारोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया। जबकि होमगार्ड हरिकिशन को गंभीर चोट आई हैं। कैमरों के फुटेज के आधार पर कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर की थी लूटपाट

घटना का सीसीटीवी वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें गंगा बैराज पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान एक कार तेज रफ्तार से आती हुई दिखती है। कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी। फिर वहां से निकल गई।

कोहरे के चलते डंपर से डीसीएम टकराई, खलासी की मौत

उधर, उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाइवे पर मंगलवार अलसुबह मटर लादकर गोंडा जा रही डीसीएम घने कोहरे में खनन में लगे डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल हुए खलासी को चालक ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।