Married man consumed poison while visiting his girlfriend dies during treatment प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचा शादीशुदा युवक, झगड़े के बाद खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचा शादीशुदा युवक, झगड़े के बाद खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका के परिजनों से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने उसे में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Fri, 26 Dec 2025 05:50 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, कुशीनगर
share
प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचा शादीशुदा युवक, झगड़े के बाद खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

यूपी के कुशीनगर के कालिका राव नगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात बगल के मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका के परिजनों से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने उसे सीएचसी हाटा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक की पत्नी व परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को इसे लेकर कोतवाली में हंगामा भी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के नथुआं गांव के रहने वाले फेंकू चौहान के 35 साल के बेटे सुग्रीव चौहान की शादी नगर पालिका हाटा के कालिका राव नगर निवासी शंकर चौहान की पुत्री सोनी से हुई है। ससुराल में ही उसे नेवासा मिला है। वह यहीं रहता था। उसका संबंध बगल के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर के पैकौली मुहल्ले हनुमान नगर पैकौली की एक युवती से था। बुधवार को देर शाम वह उससे मिलने उसके घर चला गया। युवती ने उसे वापस जाने को कहा। इस बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हुई। चर्चा है कि मारपीट भी हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिकाओं के महंगे खर्चों ने बनाया चोर, क्रेटा में भर ले गया अस्पताल का सामान

झगड़े के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने लगी। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को दी गई तो वह लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए पडरौना भेज दिया। गुरुवार को मृतक के परिजन फिर कोतवाली हाटा पहुंचे और शोर शराबा करने लगे। हत्या करने का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा। वहीं, इस मामले में कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।