rajiv krishna appointed as permanent dgp of uttar pradesh government cm yogi राजीव कृष्ण बने स्थायी DGP, यूपी में 4 साल बाद इस पद पर परमानेंट नियुक्ति; योगी सरकार ने दी मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजीव कृष्ण बने स्थायी DGP, यूपी में 4 साल बाद इस पद पर परमानेंट नियुक्ति; योगी सरकार ने दी मंजूरी

बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। यूपी में मुकुल गोयल की अंतिम पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में तैनाती हुई थी। अब चार साल बाद इस पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति हो  गई है। योगी सरकार ने राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगा दी।

Sun, 31 May 2026 05:29 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
राजीव कृष्ण बने स्थायी DGP, यूपी में 4 साल बाद इस पद पर परमानेंट नियुक्ति; योगी सरकार ने दी मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश को आखिरकार चार साल बाद नया डीजीपी मिल गया है। आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। सीएम योगी की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। 26 मई को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक में यूपी पुलिस के डीजीपी के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे थे।

यूपी के स्थायी डीजीपी के लिए कई नाम चर्चा में थे। वरिष्ठता सूची में शामिल अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श के बाद तीन नाम तय किए गए थे। इनमें वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा, 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण के नाम शामिल थे। स्थायी डीजीपी के प्रस्ताव में वरिष्ठता क्रम के आधार पर उन अधिकारियों के नाम भेजे गए थे जिन्होंने 30 साल की सेवा पूरी कर ली है और जिसका कार्यकाल छह महीने से अधिक शेष है। वरिष्ठता सूची में दूसरा नाम 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा का था। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीजी एसपीजी के पद पर तैनात आलोक शर्मा कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। ऐसे में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण के ही पूर्णकालिक डीजीपी बनने की उम्मीद सबसे अधिक मानी जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस को 4 साल बाद मिलने जा रहा स्थायी DGP, दिल्ली की बैठक में ये 3 नाम तय

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश

बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। यूपी में मुकुल गोयल की अंतिम पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में तैनाती हुई थी। 11 मई 2022 को मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद डा.डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार और प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात रहे। वर्तमान में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात हैं जिन्हें अब इस पद पर स्थायी नियुक्ति मिल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन होगा यूपी का स्थायी DGP? सरकार ने भेजा अफसरों का पैनल, देखें लिस्ट

आईपीएस राजीव कृष्ण का करियर

मूल रूप से यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। राजीव कृष्ण ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वह 1991 बैच के आईपीएस हैं। 15 सितंबर 1991 को उन्होंने सर्विस ज्वाइन की थी। एक जनवरी 2016 को उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक का पदभार मिला था। एक फरवरी 2024 को वे पुलिस महानिदेशक के सर्वोच्च रैंक पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में यूपी पुलिस की अगुवाई कर रहे हैं। अब वह इसी पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति पाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हर मंगलवार होगा ये काम, सीधे अधिकारियों से कह सकेंगे अपनी बात
ये भी पढ़ें:यूपी के कई विभागों में तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त और 30 BSA इधर से उधर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।