kal ka mausam kaisa rahega up weather today 2 June forecast imd alert lucknow Kanpur gorakhpur meerut agra कल का मौसम, 2 जून: यूपी के 4 जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में रहेगी राहत; आंधी-पानी की भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 2 जून: यूपी के 4 जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में रहेगी राहत; आंधी-पानी की भविष्यवाणी

यूपी में 5 जून तक आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हीट डोम के जिलों को छोड़ शेष में 10 जून तक हीट वेव की संभावना नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बने हैं। रात के तापमान भी सामान्य बने रहे। लोगों को सामान्य गर्मी का अहसास हुआ।

Mon, 1 June 2026 09:44 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
कल का मौसम, 2 जून: यूपी के 4 जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में रहेगी राहत; आंधी-पानी की भविष्यवाणी

Kal Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दो जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल गरजेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ अभी भी जोर पकड़े है। इसके प्रदेश में पांच जून तक सक्रिय रहने की संभावना है जिससे आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। सोमवार को हल्की फुहारों से दिन-रात का पारा फिर गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हीट डोम के जिलों को छोड़ शेष में 10 जून तक हीट वेव की संभावना नहीं है।

जून की शुरुआत इस वर्ष बेहद ठंडी रही है। कानपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 05.7 डिग्री कम है। रविवार को पारा 36.2 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री से घटकर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से 04 डिग्री कम है। पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद से लगातार तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बने हैं। रात के तापमान भी सामान्य बने रहे। लोगों को सामान्य गर्मी का अहसास हुआ। तेज धूप न रहने और हवा की रफ्तार 30-35 किमी प्रति घंटा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नमी का प्रतिशत भी अधिक बना रहा। अधिकतम नमी 84 और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। 1.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी को ग्राइंडर से बेरहमी से काटा, फिर यूट्यूब पर पढ़ा फांसी का कानून

देश के ज्यादातर राज्यों में आंधी-पानी से मौसम बदला हुआ है। सोमवार को देश में नौ चक्रवाती परिसंचरण केंद्र बने हुए थे। इन नए मौसमी सिस्टम का असर लगातार पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में वैसे तो दो जून से आंधी-पानी की संभावना कम हो जाएगी लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच जून तक संभावना बनी रहेगी। पांच जून को फिर पूर्वी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से नमी लगातार आ रही है। उससे हीट वेव की स्थितियां जल्दी बनने की संभावना नहीं है। हीट डोम वाले क्षेत्रों में बांदा, हमीरपुर, झांसी के अलावा आगरा, प्रयागराज और वाराणसी में तापमान 40 के करीब या पार जल्दी जाएगा, लेकिन शेष जिलों में तापमान 40 के नीचे और सामान्य से कम बने रहने की संभावना है। 10 जून के बाद हीट वेव की स्थितियां बन सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंत, बड़े की हत्या कर छोटे ने लगाई फांसी; गांव में मातम
ये भी पढ़ें:पूरे यूपी में आज से 7 जून तक अभियान, यह काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा मौका
ये भी पढ़ें:पुलिस पर भड़के संजय सिंह; छात्रों से संवाद के दौरान पहुंचे थे अफसर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि लू पर ब्रेक लग गया है। लगातार पूर्वी हवाएं चल रही हैं जो नमी ला रही हैं। इनके अभी चलते रहने की संभावना है। जब तक यह बंद नहीं होतीं तब तक तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा। राजस्थान में भी धूल भरी आंधियां लगातार आ रही हैं। इससे उत्तर प्रदेश के तेजी से गर्म होने की संभावना नहीं है। हीट डोम में तापमान बढ़ सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि हल्के बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता। तेज हवाएं भी चलती रहेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।