Varanasi After jaimala rituals bride absconded from mandap with jewellery the groom kept waiting for vidai जयमाल, फेरे और रस्मों के बाद मंडप से जेवर लेकर दुल्हन फरार, विदाई के लिए दूल्हा करता रहा इंतजार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जयमाल, फेरे और रस्मों के बाद मंडप से जेवर लेकर दुल्हन फरार, विदाई के लिए दूल्हा करता रहा इंतजार

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मंडप से दुल्हन फरार हो गई है। दूल्हा पक्ष की तरफ से चढ़ाए गए जेवरों को लेकर दुल्हन फरार है। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Fri, 7 March 2025 04:08 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
जयमाल, फेरे और रस्मों के बाद मंडप से जेवर लेकर दुल्हन फरार, विदाई के लिए दूल्हा करता रहा इंतजार

वाराणसी में शादी के मंडप से ही दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बारात भदोही से आई थी। शादी का आयोजन बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के बारात घर में हो रहा था। शुक्रवार की दोपहर तक जब दुल्हन नहीं आई तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने लड़के वालों से तहरीर लेकर जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन अपने भाई के साथ बाइक से फरार हो गई है। फिलहाल लड़की के घर वाले भी इस तरह से उसके फरार होने के कारणों का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

वाराणसी के पड़ोसी जिले भदोही के रतना गांव के रहने वाले इंद्रजीत कहार ने बेटे सिद्धार्थ कुमार की शादी बड़ागांव के हसनपुर निवासी कृपाशंकर की बेटी रीता से तय की थी। जनवरी रीता और सिद्धार्थ की इनगेजमेंट हुई थी। शादी के लिए 6 मार्च की तारीख तय कई गई थी। तय तारीख पर गुरुवार की रात दूल्हा बना सिद्धार्थ बारात लेकर वाराणसी पहुंचा। हसनपुर गांव के बारात घर में पूरे बारात का बारातियों का स्वागत और सत्कार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Board: साल्वर बैठाकर परीक्षा, घरों में लिखीं कॉपियां, STF के छापे से खलबली

इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई और हंसी खुशी परिवार वालों, रिश्तेदारों, मित्रों ने फोटो भी खिंचवाई। खाना खाने के बाद मंडप में विवाह की रस्में शुरू हुईं। फेरों के बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को श्रृंगार सामाग्री और अपने खानदानी जेवरात मंडप में ही पहनाए। भोर में चार बजे शादी की रस्में पूरी हुईं और दुल्हन विदाई की तैयारी के लिए बारात घर से अपने घर चली गई। सुबह आठ बजे नाश्ते बाद विदाई का समय तय हुआ।

सुबह आठ बजे विदाई के बारे में पूछा गया तो दुल्हन पक्ष कुछ ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सका। दुल्हन के पिता ने कहा कि कुछ देर में हो जाएगा। इंतजार करते करते दो घंटे बीत गए तो दूल्हा और परिवार वालों का सब्र जवाब देने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक अहमद का बताकर प्रयागराज में कई घरों पर चला दिया बुलडोजर, SC हुआ सख्त

इस बीच दूल्हा और परिजनों को छोड़कर बारात में आए लोगों को रवाना भी कर दिया गया। दो घंटे और बीत गए तो दूल्हा दुल्हन के घर पहुंच गया। वहां पता चला कि दुल्हन मंडप में मिले जेवर लेकर फरार हो गई है। ग्रामीणों से पता चला कि अपने भाई के ही साथ बाइक से दुल्हन को जाते देखा गया था।

दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही लड़का पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़के पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।