यूपी में बाप-चाचा ने की हैवानियत की हदें पार, 14 साल की किशोरी से किया रेप
मुजफ्फरनगर में पिता और रिश्ते के चाचा ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया।पीड़िता की मामी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

UP NEWS: यूपी के मुजफ्फरनगर में बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। पिता और रिश्ते के चाचा ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया। इसका पता लगने पर पीड़िता की मामी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस जल्द पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी आरोपी की पत्नी उसे पांच साल पहले छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। नाबालिग बच्ची आरोपी फरमान के साथ ही रह रही थी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी बेटी के साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पिता की हैवानियत से तंग आकर पीड़िता अपने रिश्ते के चाचा आसिफ के घर रहने चली गई। आरोप है कि रिश्ते के चाचा ने भी हैवानियत की हदें पार करते हुए भतीजी के साथ अलग-अलग स्थान पर दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 वर्षीया पीड़िता शामली में अपने मामा के घर रहने चली गई। बच्ची को गुमसुम देख मामी ने बच्ची से बातचीत की तो उसने पिता और चाचा की करतूतों के बारे में बताया।
गुरुवार को पीड़िता को लेकर उसकी मामी शहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मामी से तहरीर लेकर पिता फरमान व रिश्ते के चाचा आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पीड़िता के जल्द कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से एक साल तक रेप
उधर, मेरठ में किशोरी के साथ शर्मसार करने वाली वारदात हुई। एक मंडप पर काम करने वाले वेटर ने 15 साल की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और एक साल तक रेप करता रहा। अब किशोरी के गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी वेटर और यौन शोषण के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मंडप संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कंकरखेड़ा निवासी व्यक्ति शराब पीने का आदी है। इसी विवाद में पत्नी करीब 11 साल पहले बेटे और बेटी को पति के पास छोड़कर गुरुग्राम चली गई और वहीं नौकरी करने लगी। किशोरी की आयु करीब 15 साल है। किशोरी को कंकरखेड़ा निवासी संदीप ने प्रेमजाल में फंसा लिया और यौन शोषण किया। आरोपी संदीप कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर स्थित सेलिब्रेशन मंडप में वेटर था, इसलिए किशोरी को इसी मंडप में ले जाकर यौन शोषण करता था।




साइन इन