14 year old girl becomes mother neighbour arrested for rape and blackmailing by making obscene video 14 साल की लड़की बनी मां, रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में पड़ोसी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

14 साल की लड़की बनी मां, रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में पड़ोसी गिरफ्तार

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि सरताज ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को अपनी मीठीमीठी बातों से जाल में फंसा लिए। करीब एक साल पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा।

Tue, 24 Feb 2026 08:28 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share
14 साल की लड़की बनी मां, रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। अब पीड़िता ने निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले सरताज के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सरताज ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को अपनी मीठीमीठी बातों से जाल में फंसा लिए। करीब एक साल पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। किशोरी को एनीमिया होने के कारण उसे देखकर गर्भवती होने की जानकारी परिवार वालों को नहीं लग सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके से ससुराल लौट रही महिला से रेप, चिल्लाई तो गला दबाकर मार डाला

पीड़िता भी डर के कारण किसी से कुछ नहीं कह सकी। कुछ दिन पहले ही पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया तब उसके गर्भवती होने का पता चला। बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिवार सन्न रह गया। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था कि इन हालात में क्या किया जाए? अंत में किशोरी से पूरी जानकारी लेने के बाद पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी से पूछताछ की। इस आरोपी भड़क गया। वह किशोरी के परिवार को धमकी देने लगा। आरोपी ने कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। उसके बाद भी परिवार लोकलाज के डर से शांत बैठा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्भधारण वाली तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से रेप, ननद भी थी साथ

इस बीच सोमवार को पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई और दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इस तरह दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बिन ब्याही मां बन गई। जिसके पिता ने थाने में तहरीर दी। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सरताज के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह की टीम ने आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।