garbhdharan wali tantrik kriya ke naam par mahila se rape bahar baithi thi nanad dhongi giraftaar गर्भधारण वाली तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से रेप, ननद भी थी साथ; ढोंगी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्भधारण वाली तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से रेप, ननद भी थी साथ; ढोंगी गिरफ्तार

महिला की शादी को कई साल हो गए थे लेकिन वह गर्भधारण नहीं कर पा रही थी। बच्चे की इसी चाहत का फायदा उठाते हुए ढोंगी तांत्रिक उसे कमरे में ले गया। वहां उसने अगरबत्ती जलाई और फिर तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान महिला की ननद बाहर बैठी रही। 

Tue, 26 Aug 2025 06:04 PMAjay Singh संवाददाता, मथुरा
share
गर्भधारण वाली तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से रेप, ननद भी थी साथ; ढोंगी गिरफ्तार

यूपी के मथुरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ढोंगी तांत्रिक ने बच्चे की चाहत लेकर आई महिला का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप कर दिया। ढोंगी तांत्रिक ने महिला को गर्भधारण वाली तांत्रिक क्रिया का झांसा दिया था। वह अपनी ननद के साथ वहां गई थी। ढोंगी ने महिला की ननद को बाहर बिठा दिया और उसे लेकर कमरे में चला गया। वहां उसने अगरबत्ती जलाई और फिर महिला के साथ तांत्रिक क्रिया के नाम पर रेप कर दिया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुस्ताक नाम के इस ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को शादी के कई सालों तक कोई संतान नहीं हुई तो वह बुरी तरह परेशान हो गई। उसे लगता था कि तंत्र-मंत्र के जरिए भी वह गर्भधारण कर सकती है। ऐसा ही सोचकर वह अपना इलाज किसी तांत्रिक से कराना चाहती थी और इसी चाहत में वह अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी। तांत्रिक ढोंगी निकला। उसने महिला की ननद को बाहर बिठा दिया और संतान प्राप्ति का भरोसा दिलाकर महिला को कमरे में ले गया। कमरे में जाने के बाद उसने अगरबत्ती जलाई और महिला को तांत्रिक क्रिया का झांसा दिया। इसी तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: मारपीट में घायल AAP नेता ने तोड़ा दम, अस्पताल में हंगामा, थानेदार का सिर फटा

महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी और अपराध का अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ऐक्शन में आ गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक नागर, उप निरीक्षक अंकित कुमार ने सोमवार सुबह करीब सवा पांच बजे मोहल्ला वतनदार, नौहझील से महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित तांत्रित मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सातवीं बार बढ़ी आंजनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति, चर्चा में क्यों हैं ये IAS अफसर?

पुलिस ने किया चालान

कई वर्ष से बच्चा न होने पर लोहामंडी, आगरा क्षेत्र निवासी महिला मोहल्ला वतनदार, मस्जिद के पास रहने वाले तांत्रित के पास इलाज कराने आयी थी। आरोप है कि 21 अगस्त को महिला अपनी ननद के साथ इलाज कराने आयी तो तांत्रिक ने कमरे अंदर ले जाकर अगरबत्ती जलाकर तांत्रिक क्रिया करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।