12 days after marriage young man died under suspicious circumstances couple had returned from their honeymoon शादी के 12 दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, एक दिन पहले ही गोवा से हनीमून मनाकर लौटा था कपल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के 12 दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, एक दिन पहले ही गोवा से हनीमून मनाकर लौटा था कपल

कानपुर में शादी के सिर्फ 12 दिन बाद ही एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव घर पर पड़ा मिला। एक दिन पहले ही पति-पत्नी गोवा से हनीमून मनाकर वापस लौटे थे। उधर, युवक की मौत की खबर सुनकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Sun, 22 Dec 2024 02:40 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के 12 दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, एक दिन पहले ही गोवा से हनीमून मनाकर लौटा था कपल

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के सिर्फ 12 दिन बाद ही एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव घर पर पड़ा मिला। एक दिन पहले ही पति-पत्नी गोवा से हनीमून मनाकर वापस लौटे थे। उधर, युवक की मौत की खबर सुनकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये मामला चकेरी थाना क्षेक्ष के अहिरवां का है। सदानंद नगर के रहने वाले 32 साल के आकाश सिंह प्राइवेट कर्मी थे और घर पर अकेले रहते थे। परिवार में बड़ा भाई अतुल सिंह व चार बहने हैं। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई भी ऑस्ट्रेलिया में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मां-बाप की मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार आकाश की शादी इसी साल 9 दिसंबर को लखनऊ की रहने वाली सोनाली से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए ने गोवा गए हुए थे। जहां से शुक्रवार देर रात ही लौटे थे। परिजनों ने बताया कि सोनाली लखनऊ मायके में ही रुक गई थी। जबकि आकाश वापस घर आ गए था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड का प्यार परखने के लिए युवक ने रची अनोखी कहानी, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ये भी पढ़ें:बेटी की शादी से पहले आशिक के साथ फरार हुई मां, गहने और कैश भी गायब

दोस्त पहुंचा तो बिस्तर पर पड़ा मिला शव

शनिवार दोपहर उनका एक दोस्त घर पहुंचा तो आकाश को शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। युवक ने पुलिस समेत आकाश की बहन को सूचित किया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं अभी तक परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीसीपी पूर्व श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक या किसी अन्य बीमारी से मौत की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।