To test the love of his girlfriend and parents the young man staged a kidnapping drama गर्लफ्रेंड का प्यार परखने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस ने 24 घंटे में ही किया भंडाफोड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड का प्यार परखने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस ने 24 घंटे में ही किया भंडाफोड़

लखनऊ में रेलवे की परीक्षा देने आए युवक ने गर्लफ्रेंड और माता-पिता के प्यार परखने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। युवक ने बड़े भाई को मैसेज भेजकर बताया कि गोमतीनगर से ऑटो ड्राइवर ने अगवा कर लिया है। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उसका भंडाफोड़ कर दिया।

Sat, 21 Dec 2024 10:09 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्लफ्रेंड का प्यार परखने के लिए युवक ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस ने 24 घंटे में ही किया भंडाफोड़

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुशीनगर से रेलवे की परीक्षा देने आए युवक ने गर्लफ्रेंड और माता-पिता के प्यार परखने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। युवक ने बड़े भाई को मैसेज भेजकर बताया कि गोमतीनगर से ऑटो ड्राइवर ने अगवा कर लिया है। जब छोटे भाई का मैसेज देख बड़े भाई ने पुलिस से संपर्क किया। सर्विलांस और फुटेज की मदद से युवक को अवध बस अड्डे से पकड़ा। पूछताछ में युवक ने बताया कि माता-पिता के साथ प्रेमिका उसे कितना चाहती है, यह बात जानने के लिए अपहरण की सूचना दी थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक शुक्रवार को कुशीनगर पड़रौनी निवासी अनूप पटेल रेलवे की परीक्षा देने लखनऊ आया था। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अनूप ने नोएडा जेवर एयरपोर्ट में तैनात बड़े भाई राजू पटेल को मैसेज भेजा। बताया कि गोमतीनगर से ऑटो ड्राइवर ने अगवा कर लिया था। वह किसी तरह से छिप कर मैसेज भेज रहा हूं। इसके बाद अनूप का मोबाइल बंद हो गया। बड़े भाई राजू ने कई बार कॉल किया। फोन स्विच ऑफ मिलने पर राजू ने गोमतीनगर पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल पकड़कर नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा; महिलाकर्मी की छात्रा से मारपीट

स्टेशन से पहुंचा एक्जाम सेंटर, मोबाइल किया बंद

अनूप ने पुलिस को बताया कि दुबग्गा में उसका एग्जाम सेंटर था। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से निकल कर वह सेंटर पहुंचा और परीक्षा में शामिल हुआ। इंस्पेक्टर के मुताबिक अपहरण की सूचना आने पर कॉल डिटेल के साथ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के फुटेज खंगाले गए। जिसमें अनूप अकेले ही जाता दिखाई पड़ा। बड़े भाई राजू से सम्पर्क करने पर दुबग्गा स्थित परीक्षा केंद्र का पता चला। वहां पहुंचने पर जानकारी मिली की अनूप परीक्षा में शामिल हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी की शादी से पहले आशिक के साथ फरार हुई मां, गहने और कैश भी गायब

मुझे कितना प्यार करते हैं...यही जानना था

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अनूप ने अपहरण की झूठी सूचना दी थी। उसने ऐसा किस वजह से किया। यह पूछने पर अनूप ने बताया कि माता, पिता और भाई कितना प्यार करते हैं। उसकी एक प्रेमिका भी है। अपहरण की बात सुन कर वह कितनी चिंतित है। इसे परखने के लिए अपहरण की कहानी रची थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक अनूप के खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।