Mother eloped with her lover before daughter wedding in Orai बेटी की शादी से पहले आशिक के साथ फरार हुई मां, गहने और कैश भी गायब; एसपी के सामने पति ने सुनाई आपबीती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटी की शादी से पहले आशिक के साथ फरार हुई मां, गहने और कैश भी गायब; एसपी के सामने पति ने सुनाई आपबीती

उरई में शनिवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी और बच्चे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बीवी मोहल्ले के ही रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई है। साथ ही बेटी की शादी के लिए बनवाए गए गहने भी साथ ले गई है।

Sat, 21 Dec 2024 09:23 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटी की शादी से पहले आशिक के साथ फरार हुई मां, गहने और कैश भी गायब; एसपी के सामने पति ने सुनाई आपबीती

साहब, मेरी पत्नी को मोहल्ले का ही युवक जुलाई में बहला-फुसला कर ले गया है। पत्नी ढाई लाख के जेवर और 40 हज़ार रुपये भी नगद ले गई। जेवर बेटी की शादी के लिए बनवाए थे, जिससे बेटी का रिश्ता नहीं तय हो रहा है। शनिवार को यह शिकायत लेकर परिवार के साथ एक पिता उरई के पुलिस ऑफिस आया। जहां पत्नी की वापसी के साथ-साथ उसे ले जाने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की।

यूपी के उरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी और बच्चे के साथ पुलिस ऑफिस आया जहां उसने बताया कि बीते जुलाई महीने में उसकी पत्नी को मोहल्ले का ही उसका प्रेमी बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। पत्नी अपने साथ 40 हजार रुपये नगद और ढाई लाख रुपए कीमत के जेवर भी ले गई है।

युवक ने बताया कि उसने जेवर अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाया था। पत्नी तो गई ही साथ ही बेटी का जेवर भी चला गया जिस वजह से अब उसकी बेटी का रिश्ता नहीं लग पा रहा है। पीड़ित ने एसपी से मांग की कि उसकी पत्नी को सकुशल बरामद किया जाए क्योंकि उक्त युवक ने पत्नी को बेचने की भी धमकी दी है। इसलिए उसे ले जाने वाले युवक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल पकड़कर नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा; महिलाकर्मी की छात्रा से मारपीट

मुरादाबाद में प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

उधर, मुरादाबाद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने गांव की ही युवती से प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने अपने मायके वालों से अपनी तथा ससुराल वालों की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन मासूम बच्चों के संग मां ने की खुदकुशी, शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था पति

बताया जा रहा है कि युवती की शादी रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हो चुकी है। वहीं, युवक की पत्नी की एक साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शादी के बाद भी युवती और युवक दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। दावा किया जा रहा है कि युवक व युवती ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।