10 lakh rupees robbed in UP 3 bike borne criminals including girl caught on CCTV यूपी में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट; बाइक से आए 3 बदमाशों में लड़की भी शामिल, CCTV में कैद वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट; बाइक से आए 3 बदमाशों में लड़की भी शामिल, CCTV में कैद वारदात

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर खाद-बीज की दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये भरा बैग लूट लिया। बदमाशों में एक युवती भी शामिल है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो हुई है।

Mon, 27 April 2026 11:26 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, सिरसागंज (फिरोजाबाद)
share
यूपी में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट; बाइक से आए 3 बदमाशों में लड़की भी शामिल, CCTV में कैद वारदात

यूपी के फिरोजाबाद जिले के अध्यापक नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर खाद-बीज की दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये भरा बैग लूट लिया। बदमाशों में एक युवती भी शामिल है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके आधार पर पुलिस की टीमों ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

खाद-बीज दुकान के कर्मचारी से 10 लाख की लूट

बंटी पुत्र ऐदल सिंह निवासी सराय शेख इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स खाद-बीज की दुकान में काम करता है। सोमवार सुबह 10.30 बजे कर्मचारी दुकान से 10 लाख रुपये की नकदी बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। बैग लेकर वह अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के चौराहे पर पहुंचा।

बाइक से आए तीन बदमाश, लुटेरों में लड़की भी शामिल

उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही उन लोगों ने उसकी बाइक गिरा दी और कर्मचारी पर तमंचा तानते हुए उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। लूट की घटना का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम पेट्रोल देख पड़ोसी ने किया मर्डर; शौक के लिए हत्या,कानपुर कांड में खुलासा
ये भी पढ़ें:क्राइम पेट्रोल देख प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल किए बचने के तरीके

दिनदहाड़े घटना से मची खलबली

अध्यापक नगर एक व्यस्ततम इलाका है और घटना सुबह करीब 11.15 बजे की है। ऐसे में दिनदहाड़े घनी बस्ती में वारदात से लोगों में दहशत फैल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से कराई पेंटर की हत्या, क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी साजिश, क्या था प्लान?

युवती की रही मुख्य भूमिका

घटनाक्रम का केंद्र बिंदु लुटेरों में शामिल युवती रही। युवती ने बाइक से उतरकर कर्मचारी की बाइक को गिराया। जब उसके एक साथी ने कर्मचारी पर तमंचा ताना तो थैला छीनने में भी युवती ने मुख्य भूमिका निभाई। बाद में युवती दोनों लुटेरों के बीच में बैठकर फरार हो गई।

बदमाशों के साथ आई लड़की भी हो रही चर्चा

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना हड़कंप मच गया है। बेफ्रिक होकर आए लुटेरे कुछ मिनटों में आसानी से 10 लाख लूटकर फरार हो जाते हैं। वो भी बीच बाजार में, इस दौरान न किसी ने उनका विरोध किया। न ही रोकने की कोशिश। वहीं बदमाशों के साथ आई युवती भी चर्चा में है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस मामले की जाचं में जुटी है। और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। दिन के उजाले में लूट की इस घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।