1/7आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनों से हार जरूर गई लेकिन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी रही। मैच में पहले बैटिंग करते हुए एसआरएच ने 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया था जिसके जवाब में आरसीबी 200 रन ही बना सकी।

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को टॉप-2 की स्थिति में बने रहने के लिए 87 रनों से कम अंतर से हारना था। हालांकि, एक समय लग रहा था कि आरसीबी 87 रनों से अधिक से हार जाएगी। ऐसे स्थिति में किन पांच खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाला और टीम की हार के अंतर को कम किया आपको बताते हैं।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाटा पिच पर भी आरसीबी की टीम के लिए यह आशंका थी कि कहीं तेज गति से रन बनाने के चक्कर में टीम जल्दी आउट ना हो जाए और बड़ें अंतर से ना हार जाए। लेकिन इस दुविधा को वेंकटेश अय्यर ने दूर किया और 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रनों की पारी खेली। उन्होंने आरसीबी के लिए एक अच्छी टोन जरूरी रन तक पहुंचने के लिए सेट की। वेंकटेश अय्यर प्रदर्शन- 19 गेंदों में 44 रन, चार चौके, चार छक्के, 231.58 का स्ट्राइक रेट।

देवदत्त पडिक्कन ने वेंकटेश के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और सधी हुई बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, वे ज्यादा देर मैदान पर नहीं रहे लेकिन अपना काम कर दिया था। देवदत्त पडिक्कल प्रदर्शन- 14 गेंदों में 21 रन, 2 चौके, 1 छक्का, 150 का स्ट्राइक रेट।

कप्तान रजत पाटीदार ने मैच में सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की और पहले क्वालीफाइंग स्कोर को प्राप्त किया फिर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश में आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। रजत पाटीदार प्रदर्शन- 39 गेंदों में 56 रन, 6 चौके, 1 छक्का, 143.59 का स्ट्राइक रेट।

क्रुणाल पांड्या ने मैच में गेंद और बल्ले दोनों से सहयोग दिया। उन्होंने 41 रनों की पारी खेलकर टीम को पहले क्वालीफाइंग प्वॉइंट तक पहुंचाया और रन रेट कम नहीं होने दिया। गेंदबाजी भी पाटा पिच पर अच्छी की और 1 विकेट चटकाया। क्रुणाल पांड्या प्रदर्शन- 31 गेंदों में 41 रन, पांच चौके, गेंदबाजी 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट।

टिम डेविड के मैदान पर आने तक आरसीबी प्लेऑफ के टॉप-2 में फिनिश कर चुकी थी, लेकिन उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स खेलकर टीम के स्कोर को 200 तक पहुंचाकर सम्मानजनक दर्जा प्राप्त किया। आज के मैच में आरसीबी के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए इसलिए उनका जिक्र नहीं हुआ। भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड और रसिख तीनों ने 50 से अधिक रन खर्चे। सुयश और रोमारियो भी महंगे साबित हुए। टिम डेविड प्रदर्शन- 7 गेंदों में 15 रन, 1 छक्का, 1 चौका, 214.29 का स्ट्राइक रेट।
