First Time in FIFA World Cup history 3 red cards in Opening Match MEX vs SA Highlights Scorecard फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार! ओपनिंग मैच में गोल से ज्यादा मिले रेड कार्ड, Sports Hindi News - Hindustan
More

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार! ओपनिंग मैच में गोल से ज्यादा मिले रेड कार्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच को मेजबान मेक्सिको ने 2-0 के अंतर से जीता। मैच के दौरान 3 रेड कार्ड मिले, जिसके साथ इतिहास रचा गया।

Fri, 12 June 2026 07:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार! ओपनिंग मैच में गोल से ज्यादा मिले रेड कार्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जोरदार अंदाज में हुआ। सह-मेजबान मेक्सिको ने ओपनिंग मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया। हालांकि इस मैच की हाइलाइट्स यह रही की मेक्सिको वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच के दौरान गोल से ज्यादा रेड कार्ड दिखाए गए। जी हां, इस मैच के दौरान जहां गोल की संख्य दो रही, वहीं रेड कार्ड की संख्या तीन थी।फुटबॉल के मैदान पर रेड कार्ड मिलना बड़ी बात होती है। रेफरी द्वारा रेड कार्ड दिखाए जाने पर खिलाड़ी को तुरंत मैदान छोड़ना पड़ता है, इससे टीम को भी काफी नुकसान पहुंचता है। मैच रेफरी द्वारा खिलाड़ी को रेड कार्ड गंभीर नियमों के उल्लंघन या खराब व्यवहार के चलते दिखाया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शकीरा ने लगाए फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद- देखें तस्वीरें

मेक्सिको वर्सेस साउथ अफ्रीका फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में रेड कार्ड का इस्तेमाल तीन बार हुआ। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला मौका है जब ओपनिंग मैच के दौरान रेफरी ने तीन बार रेड कार्ड का इस्तेमाल किया हो।

इस मैच में तीन रेड कार्ड दिखाए गए - दो साउथ अफ्रीका को और एक मेक्सिको को। मैच के दौरान जबरदस्त टैकल, रेफरी से बहस और खिलाड़ियों के बीच काफी शारीरिक टकराव देखने को मिला। ESPN के अनुसार, वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में दिखाए गए ये तीन रेड कार्ड अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।

जर्मनी में हुए 2006 के वर्ल्ड कप के बाद यह पहली बार था जब किसी टीम को एक ही मैच में दो रेड कार्ड मिले; इससे पहले 20 साल पहले पुर्तगाल और नीदरलैंड्स को एक मैच में दो-दो रेड कार्ड दिखाए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे सचिन से भी ज्यादा है वैभव सूर्यवंशी की 'हाइप'? जोस बटलर ने किया एक्सप्लेन

हैरानी की बात यह भी है कि पिछले दो वर्ल्ड कप 2022 और 2018 के दौरान कुल 4-4 रेड कार्ड्स दिए गए थे।

फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में किन-किन खिलाड़ियों को मिला रेड कार्ड?

गुरुवार को मेक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में, साउथ अफ्रीका के स्फेफेलो सिथोले और थेम्बा जवाने को मैदान से बाहर भेज दिया गया, जबकि टूर्नामेंट के को-होस्ट के लिए सीजर मोंटेस को रेड कार्ड दिखाया गया।

यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में तीन खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेजा गया है – और तीनों को सीधे रेड कार्ड दिखाए गए, यानी बाहर भेजे गए किसी भी खिलाड़ी को दो येलो कार्ड नहीं मिले थे।

दूसरे हाफ की शुरुआत में बॉक्स के किनारे पर मेक्सिको के ब्रायन गुटिएरेज को गिराने के बाद सिथोले को रेड कार्ड दिखाया गया।

साउथ अफ्रीका के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब 84वें मिनट में रॉबर्टो अल्वाराडो के चेहरे पर मारने के कारण वीडियो रिव्यू के बाद जवाने को बाहर भेज दिया गया। आखिर में, स्टॉपेज टाइम में, खुलिसो मुदाऊ को गिराने के कारण मोंटेस को रेड कार्ड मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।