1/9मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप ग्रुप A सॉकर मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शकीरा और बर्ना बॉय गले मिलते हुए।

मेक्सिको वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच से पहले पूरे मैदान पर धमाकेदार परफॉर्मेंस हुई, जिसने वहां मौजूद हर किसी दर्शक का दिल जीत लिया।

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कई तरह की परफॉर्मेंस हुई। जिसमें से ये कुछ खास लम्हें हैं।

इटैलियन सिंगर एंड्रिया बोसेली और साउथ कोरियन-अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर एजै (Ejae) ओपनिंग सेरेमनी के दौरान परफॉर्म करते हुए।

फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में कोलंबियाई गायिका, गीतकार और प्रोड्यूसर शकीरा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए।

वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कलाकार नृत्य करते हुए।

शकीरा ने 15 साल पहले 2010 में फीफा विश्वकप के लिए 'वाका वाका' गाना पेश किया था और इस बार शकीरा ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले अपना नया गाना 'दाई दाई' पेश किया। जे बाल्विन, टायला समेत कई अन्य कलाकारों ने भी मंच पर धमाल मचाया।

वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान मैक्सिकन अभिनेत्री सलमा हायेक ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मेजबान मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच के दौरान 3 रेड कार्ड दिखाए गए। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ओपनिंग मैच के दौरान इतने रेड कार्ड दिखाए गए हो।
