UGC Declares Rajiv Gandhi Institute of Technology and Management Bhiwadi as Fake राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी की डिग्री अब रद्दी के समान! UGC ने घोषित किया फर्जी; देखें पूरी लिस्ट, Alwar Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी की डिग्री अब रद्दी के समान! UGC ने घोषित किया फर्जी; देखें पूरी लिस्ट

यूजीसी की ओर से इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि, संस्थान द्वारा अब तक दी गई कोई भी डिग्री उच्च शिक्षा या सरकारी रोजगार के लिए मान्य नहीं होगी।

Sun, 29 March 2026 10:40 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भिवाड़ी
share
राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी की डिग्री अब रद्दी के समान! UGC ने घोषित किया फर्जी; देखें पूरी लिस्ट

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने राजस्थान के अलवर स्थित 'राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट' यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित कर दिया है। यूजीसी की ओर से इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। यूजीसी की ओर से कहा गया है कि ये यूनिवर्सिटी को यूजीसी की ओर से मान्यता हासिल नहीं है। ऐसे में यूनिवर्सिटी को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री देने का अधिकार नहीं।

यूजीसी के संज्ञान में आया है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान), यूजीसी अधिनियम, 1956 का उल्लंघन करते हुए डिग्री दे रहा है। यूजीसी ने इसका नाम फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल कर लिया है। नोटिस में कहा गया है कि ‘राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान) को न तो यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2(एफ) के तहत और न ही धारा 3 के तहत यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है। ऐसे में संस्थान को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री देने का अधिकार नहीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में LPG की कालाबाजारी पर लाइसेंस होगा रद्द, चलेगा औचक जांच अभियान

डिग्री अब रद्दी के समान

यही नहीं इसके साथ ही नोटिस में ये भी कहा गया है कि, 'इस संस्थान द्वारा अब तक दी गई कोई भी डिग्री उच्च शिक्षा या सरकारी रोजगार के लिए मान्य नहीं होगी।' इसका मतलब यह है कि संस्थान से डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को नौकरी के लिए आवेदन करते समय, प्रतियोगी परीक्षाओं या आगे की पढ़ाई के लिए गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं; 275 एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान

यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले पड़ताल जरूर करें

यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे इस तरह के संस्थानों में एडमिशन से बचें। उनसे कहा गया है कि वे किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि क्या संस्थान यूजीसी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त है या नहीं। एडमिशन लेने से पहले मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और फर्जी संस्थानों की सूची के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे साथ बैठते हैं गौहत्या करने वाले, रामभक्त बना रहे दूरी- मदन दिलावर

फर्जी घोषित संस्थानों की राज्यवार सूची (मार्च 2026 तक)

आंध्र प्रदेश

क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर

बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम

अरुणाचल प्रदेश

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन

दिल्ली

वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग

अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (AIIPHS) राज्य सरकार विश्वविद्यालय

कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड

यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी

वोकेशनल यूनिवर्सिटी

ADR-केंद्रित ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग

विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन

माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

हरियाणा

मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

झारखंड

दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशन एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची

कर्नाटक

सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर

ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु

केरल

इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड

सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी

महाराष्ट्र

राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर

पुडुचेरी

ऊषा लच्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन

श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

राजस्थान

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी

उत्तर प्रदेश

गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन), अलीगढ़

भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ

महामाया टेक्नीकल यूनिवर्सिटी , नोएडा

पश्चिम बंगाल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता

इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।