Tragic Accident in Alwar, Two Sisters Die After Getting Trapped Inside a Car While Playing पत्नी के बाद बेटियां ही थीं जीने का सहारा, एक हादसे ने छीन ली पिता की खुशियां; अलवर से झकझोर देने वाली खबर, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के बाद बेटियां ही थीं जीने का सहारा, एक हादसे ने छीन ली पिता की खुशियां; अलवर से झकझोर देने वाली खबर

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चियां कार के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पहली बार उन्होंने कार के बायीं तरफ पिछले दरवाजे को खोला और अंदर जाने की कोशिश की। लेकिन फिर वो उस दरवाजे को बंद कर ड्राइविंग सीट वाले दरवाजे की तरफ पहुंच गईं।

Wed, 20 May 2026 05:10 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, अलवर, राजस्थान
share
पत्नी के बाद बेटियां ही थीं जीने का सहारा, एक हादसे ने छीन ली पिता की खुशियां; अलवर से झकझोर देने वाली खबर

राजस्थान में अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी में बुधवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, यहां खेलते-खेलते कार में बंद हुई दो मासूम सगी बहनों की भीषण गर्मी में दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। खास बात यह है कि जिस कार में बंद होने से उनकी मौत हुई, वह उनके घरवालों की भी नहीं थी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक बच्चियों के पिता रमेश ने बताया कि उनके घर में दो बेटियां थीं, और पत्नी की मौत के बाद दोनों बेटियां ही उनके जीने का सहारा थीं। जिन्हें इस हादसे ने छीन लिया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बेड़म क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में रह रहा था।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है और दोनों बेटियां ही पिता की जिंदगी का सहारा थीं। इस घटना का सबसे दुखदायी करने वाला पहलू यह है कि दोनों मासूम बच्चियों की मां का चार साल पहले ही निधन हो चुका था। मां के बाद पिता रमेश अपनी दोनों बेटियों के सहारे जिंदगी बिता रहे थे, लेकिन इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया और परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Alwar में बंद कार में दम घुटने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

एक बार अंदर जाकर वापस बाहर आ गईं मासूम

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना अधिकारी गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चियां घर के पास खेलते-खेलते एक कार सर्विस सेंटर पर पहुंच गई थीं, जहां पर लाल रंग की एक कार खड़ी हुई थी और जो लॉक्ड नहीं थी। खेल-खेल में दोनों बच्चियां दरवाजा खोलकर कार के अंदर बैठ गईं, लेकिन अचानक कार के गेट लॉक हो गए, जिसकी वजह से दोनों बाहर नहीं निकल सकीं। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चियां कार के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पहली बार उन्होंने कार के बायीं तरफ पिछले दरवाजे को खोला और अंदर जाने की कोशिश की। लेकिन फिर वो उस दरवाजे को बंद कर ड्राइविंग सीट वाले दरवाजे की तरफ पहुंच गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के अलवर में ये कैसा नियम आ गया! रोज 4 घंटें बंद रहेंगी ट्रैफिक लाइटें

भीषण गर्मी में दम घुटने की वजह से हुई मौत

काफी देर तक बच्चियों के नजर नहीं आने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सर्विस सेंटर पर खड़ी कार के अंदर दोनों बच्चियां बेसुध हालत में मिलीं। तुरंत उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दम घुटने के कारण दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।

मासूम बच्चियों की मौत से नम हुईं सबकी आंखें

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद खुदनपूरी इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में घुसपैठ! वोटिंग लिस्ट में विरोधी नेताओं के नाम

रिपोर्ट- हंसराज

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।