Rajasthan Weather Temperatures Likely to Cross 40 degree C Mark as Heatwave Looms राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, 40°C के भी पार जा सकता है तापमान; बाड़मेर से जैसलमेर तक गर्मी ने छुड़ाए पसीने, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, 40°C के भी पार जा सकता है तापमान; बाड़मेर से जैसलमेर तक गर्मी ने छुड़ाए पसीने

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों बारिश और आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी और तेज धूप से जो हल्की राहत मिल रही थी वह अगले कुछ दिन नहीं मिलने वाली।

Sun, 12 April 2026 10:45 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, 40°C के भी पार जा सकता है तापमान; बाड़मेर से जैसलमेर तक गर्मी ने छुड़ाए पसीने

राजस्थान में गर्मी का दौर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप रही। और आने वाले दिनों में कुछ जिलों में तापमान 40°C या फिर इसके भी पार जा सकता है। इससे कई जिलों में हीट वेव जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों बारिश और आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी और तेज धूप से जो हल्की राहत मिल रही थी वह अगले कुछ दिन नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन दोपहर के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में आजमन को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर में इलाज के नाम पर ब्लैक बिजनेस; इंजेक्शन से ठगी

शनिवार को कितना था तापमान?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 11 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और जैसलमेर में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक, शनिवार को तापमान 39 °C के साथ बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, इसके बाद जैसलमेर 36.9°C, जोधपुर 35.8°C और कोटा 34.6°C पर रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 21.2°C दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाइक सवार ने खींचा दूसरी बाइक पर बैठी युवती का टॉप, पुलिस ने की आरोपी की पहचान

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान बढ़कर 36°C के आसपास पहुंचने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन,PWD इंजीनियर- दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

तापमान 2 से 3°C तक बढ़ गया

मौसम विभाग के मुताबिक, कई शहरों में दिन का तापमान 2 से 3°C तक बढ़ गया है। बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे इलाकों में गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।