Bike Rider Pulls Girl Top Rajasthan Police Launch Manhunt to Catch Suspects बाइक सवार ने खींचा दूसरी बाइक पर बैठी युवती का टॉप, राजस्थान पुलिस ने की आरोपी की पहचान; दबिश शुरू, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

बाइक सवार ने खींचा दूसरी बाइक पर बैठी युवती का टॉप, राजस्थान पुलिस ने की आरोपी की पहचान; दबिश शुरू

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर दूसरी बाइक के साथ-साथ चल रहे हैं। इस दौरान पीछे बैठा युवक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है।

Fri, 10 April 2026 01:55 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
बाइक सवार ने खींचा दूसरी बाइक पर बैठी युवती का टॉप, राजस्थान पुलिस ने की आरोपी की पहचान; दबिश शुरू

राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें एक युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर बैठी युवती के टॉप को पीछे से खींचता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि 'सोशल मीडिया पर 'रील' के चक्कर में 'रियल' कानून न भूलें! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया टीम 24/7 सक्रिय है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनसुनवाई में CM भजनलाल शर्मा का गुस्सा, तुम क्या हो? कहकर अफसर को लगाई फटकार

पोस्ट में आगे बताया गया है कि ‘तकनीक और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कानून से कोई बच नहीं सकता। रील बनाने या वायरल होने के लिए यातायात नियमों और सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। पुलिस केवल अपराध के बाद नहीं, बल्कि अपराध रोकने और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए तत्पर है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में सरकारी मीटिंग पर ब्रेक! राजस्थान में कार्यक्रमों की नई पॉलिसी लागू

क्या है मामला?

दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर दूसरी बाइक के साथ-साथ चल रहे हैं। इस दौरान पीछे बैठा युवक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वह बेशर्मी की हदें पार करते हुए बेखौफ महिला के टॉप को पीछे से खींचता और उठाता दिख रहा है।

इस दौरान महिला भी युवक का विरोध करती नजर आ रही है। इस दौरान युवक बाइक पर आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि, यह घटना राजस्थान के किस जिले या किस सड़क की है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर कर राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में फार्महाउस से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट, पुलिस की रेड में 6 दबोचे

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं, जहां सड़क पर सरेआम बहन-बेटियों को छेड़ा जा रहा है, और बदमाश आम लोगों को मार रहे हैं। क्योंकि भाजपा की 'पर्ची_सरकार' में कानून का डर खत्म हो चुका है। बीजेपी के कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और सरकार तमाशबीन बनी हुई है।'

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।