राजस्थान झुलसा: 48.2°C के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान; अब बारिश, ओले गिरेंगे
Rajasthan Barish: राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप देखा गया। श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने अब बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई है। राजस्थान मौसम का ताजा अपडेट...

Rajasthan Weather राजस्थान झुलसा देने वाली लू और गर्मी से बेहाल होने है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक देखा गया है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ से सूबे को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कल से मौसम के रुख में नरमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 4 दिन आंधी, बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरेंगे।
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, श्री गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। इस तापमान के साथ ही श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान का पिलानी 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू और जैसलमेर दोनों में 46.4 डिग्री, फलोदी में 46.2 डिग्री और कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
28 मई को इन जिलों में आंधी-बूंदाबांदी का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ के ऐक्टिव होने के कारण राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बरिश से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 28 मई को अलवर, दौसा, भरतपुर, डींग, धौलपुर, जयपुर, झुंझनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चुरू, हनुमानगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है।
29 मई को इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, ऑरेंज अलर्ट
आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। हालांकि 28 मई को ही बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 29 मई को अलवर, भरतपुर, डींग, धौलपुर, झुंझनूं, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड, चुरू, हनुमानगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
50 से 60 की स्पीड में चलेंगी हवाएं, 30 मई को भी आंधी-बारिश
इन जिलों में आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 29 मई को ही दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, डीडवाना कुचामन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी और बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 मई को भी राज्य के कई जिलों में कमोबेश आंधी और बारिश वाला ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
31 मई को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो 31 मई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कुल मिलाकर राजस्थान में कल यानी 28 मई से 4 दिन आंधी और बूंदाबांदी वाला मौसम रह सकता है। 28 को इसकी तीव्रता कम रहेगी लेकिन आगे बढ़ने की संभावना है।




साइन इन