Rain Alert: बदलने जा रहा मौसम, UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; ओले भी गिरेंगे
IMD Rain Alert, Weather Update 27 May: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। कल से यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, ओले भी गिरेंगे और आंधी की भी संभावना जताई गई है। जानें- अपने राज्य का मौसम

IMD Rain Alert, Weather Update 27 May: उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। यूपी-बिहार, दिल्ली समेत तमाम राज्य हीटवेव की मार झेल रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत में हीटवेव चलने वाली है। हालांकि, हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी तारीख सामने आ गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 29 मई से अधिकतम तापमान में कमी और हीटवेव की स्थिति में सुधार होगा। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, यूपी में कल से ही राहत मिल जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक बारिश, आंधी, बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में और आज 27 मई को दक्षिण भारत में और 27-29 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 28-30 मई के दौरान उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भीषण आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 27, 28 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक और दो जून को अरुणाचल प्रदेश में, 27 और 28 मई, दो जून को असम, मेघालय में और 27 व 28 मई और 30 मई और दो जून को नगालैंड, मणिपुर, मजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने वाली है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक में 27 मई से दो जून तक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेंगलाना और आंतरिक कर्नाटक में 27 मई से 31 मई तक छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 27 मई, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 27-29 मई, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 और 28 मई को गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 27 से 29 मई तक, केरल, माहे में 27 मई और एक व दो जून को, लक्षद्वीप में एक व दो जून को, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में 27 मई को छिटपुट भारी बरसात होगी।
पूर्वी भारत की बात करें तो 27 मई से दो जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 27-29 मई के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 27-31 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। 27-31 मई के दौरान बिहार, ओडिशा में, 27 मई से एक जून के दौरान झारखंड में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में 27 से 30 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 28 व 29 मई, उत्तराखंड में 27 से 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं, 29 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। इसके अलावा, 28 मई और 29 मई को राजस्थान, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। 30 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 28-30 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यही मौसम होगा। इसके अलावा, 29 मई को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 29 व 30 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 व 29 मई को और पूर्वी यूपी में 29 मई को ओले गिरेंगे। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 28 और 29 मई को कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी आएगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन