orange alert in delhi weather will be stormy ncr mausam be bad with rain and lightning दिल्ली में बारिश ही नहीं तूफानी हवाएं भी चलेंगी, 80 तक जा सकती है स्पीड; ऑरेंज अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बारिश ही नहीं तूफानी हवाएं भी चलेंगी, 80 तक जा सकती है स्पीड; ऑरेंज अलर्ट

Delhi Mausam: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सितम अब खत्म होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 4 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम बनने की संभावना है। दिल्ली-NCR में इस हफ्ते कब कैसा मौसम रहेगा?

Wed, 27 May 2026 04:09 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बारिश ही नहीं तूफानी हवाएं भी चलेंगी, 80 तक जा सकती है स्पीड; ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने कल यानी गुरुवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR में कुल 4 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ से आएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के 28 मई से एक्टिव होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज यानी 27 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर लू की स्थितियां रहने की संभावना जताई है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई थी। कल 28 मई से मौसम के बदलने का अनुमान है। कल गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

28 मई को आंधी बारिश, 70 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने 28 मई यानी गुरुवार की शाम या रात को आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। कभी-कभी तूफानी हवाओं की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

80 तक की तूफानी हवा, बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने 29 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम के ज्यादा ही खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह या दोपहर से पहले तेज आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तूफानी हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। तूफानी हवाओं की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

29 मई को शाम और रात को भी आंधी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में दोपहर या शाम के समय भी आंधी और बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। कभी-कभी इसके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 5 दिन बारिश का अलर्ट; आज इन इलाकों में बदल रहा मौसम

30 और 31 मई को भी आंधी और बारिश होगी

दिल्ली में 30 और 31 मई को भी आंधी और बारिश का दौर देखा जाएगा लेकिन इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन दोनों ही दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। 30 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तो 31 मई को इसके 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कहीं तीखी धूप तो कहीं आंधी-बारिश, मौसम के दो रंग के ये पांच कारण

पहली जून से बढ़ने लगेगी गर्मी

इसके बाद 1 जून से एकबार फिर मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। 1 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 37 से 39 डिग्री जबकि 2 जून को इसके 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मई के दौरान दिल्ली एनसीआर ही नहीं उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में आंधी बारिश वाला मौसम रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Delhi weather update: बड़ी खुशखबरी; दिल्ली-NCR में लगातार 4 दिन तक बारिश होगी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।