rajasthan 10th and 12th board exams from 12 feb know about arrangements राजस्थान 12 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार क्या इंतजाम?, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान 12 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार क्या इंतजाम?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी तक और 12वीं की 11 मार्च तक चलेगी।

Tue, 10 Feb 2026 10:45 PMKrishna Bihari Singh भाषा, जयपुर
share
राजस्थान 12 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार क्या इंतजाम?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी तक और 12वीं की 11 मार्च तक चलेगी। परीक्षा में कुल 19 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने राज्य भर में 6,191 केंद्र बनाए हैं। सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी करानी होगी और संवेदनशील केंद्रों पर CCTV के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पेपरों की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में रखा जाएगा।

तैयारियां पूरी

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश पत्र अपलोड करने, परीक्षा केंद्रों पर सामग्री पहुंचाने के अलावा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कब से कब तक परीक्षाएं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक होंगी जबकि 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी।

किसमें कितने छात्र?

इस साल 12वीं की परीक्षा में 9 लाख 58 हजार 72 जबकि 10वीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं।

बनाए गए 6,191 परीक्षा केंद्र

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में इन परीक्षाओं के लिए छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

51 केंद्र संवेदनशील

राजस्थान के 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

इस पर पुलिस करेगी प्रश्नपत्रों की निगरानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी।

ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्ते रहेंगे मुस्तैद

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता के लिए कड़े नियम बनाए हैं। नकल रोकने के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।

समय पर प्राप्त करें प्रवेश पत्र

सभी स्कूलों और विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करें। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र लेना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 9वें फ्लोर से कूद मैनेजर ने दी जान, परिजनों को किस बात का शक?
ये भी पढ़ें:दिल्ली एम्स में अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 4 गुना बढ़ी रफ्तार
ये भी पढ़ें:दिल्ली में T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के कारण इन डेट पर रहेंगी ट्रैफिक पाबंदियां
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।