Raids on spa centres in the dead of nightmore than thirty girls detained in Bhiwadi देर रात मॉल के अंदर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, हिरासत में 30 से ज्यादा लड़कियां; मच गई अफरा-तफरी, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

देर रात मॉल के अंदर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, हिरासत में 30 से ज्यादा लड़कियां; मच गई अफरा-तफरी

रॉयल प्लाजा में करीब चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं जेनेसिस मॉल में छह स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई में 20 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

Sun, 31 May 2026 11:55 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भिवाड़ी
share
देर रात मॉल के अंदर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, हिरासत में 30 से ज्यादा लड़कियां; मच गई अफरा-तफरी

राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तहत भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित 10 से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी करके 30 से ज्यादा युवतियों को हिरासत में लिया जबकि दो युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और जेनेसिस मॉल में की गई। मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के दल ने दोनों स्थानों पर एक साथ छापा मारा। पुलिस टीम में में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलवर में बकरीद की खरीददारी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे और घूसे; पुलिस तैनात

कार्रवाई में 20 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया

रॉयल प्लाजा में करीब चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं जेनेसिस मॉल में छह स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई में 20 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान युवतियों के दस्तावेज और पहचान संबंधी रिकॉर्ड को खंगाला। इसके साथ ही स्पा सेंटर के लाइसेंस और कर्मचारियों की डिटेल मांगी। पुलिस की अचानक कार्रवाई को देख स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तबादलों से बदला राजस्थान जनसंपर्क विभाग का ढांचा, 27 अधिकारी-कर्मचारी के तबादले

भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया

सभी युवतियों एवं युवकों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस अब इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करके जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगी। जांच टीम में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है ताकि पकड़ी गईं युवतियों से गहन पूछताछ की जा सके।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

न्यूज 18 के मुताबिक, पुलिस को इन दो स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। दरअसल एक स्पा सेंटर के बाहर युवतियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और छापेमारी को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरा का माहौल बन गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सभी पुलिस की गिरफ्तर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के अलवर में ये कैसा नियम आ गया! रोज 4 घंटें बंद रहेंगी ट्रैफिक लाइटें

स्पा की आड़ में कोई गलत काम तो नहीं हो रहा था?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि क्या स्पा की आड़ में कोई गलत काम तो नहीं हो रहा था। पुलिस ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(वार्ता इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।