MBBS student hangs himself in hostel in Rajasthan, no suicide note found राजस्थान में MBBS छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले घर से आया था; क्या वजह?, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में MBBS छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले घर से आया था; क्या वजह?

मृतक छात्र की पहचान संदीप गुर्जर (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोटपूतली का निवासी था। आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाए जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए कोटपूतली ले जाया गया है।

Thu, 8 Jan 2026 07:10 PMRatan Gupta वार्ता, हनुमानगढ़
share
राजस्थान में MBBS छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले घर से आया था; क्या वजह?

राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के सेकंड ईयर के एक छात्र ने अपने छात्रावास में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान संदीप गुर्जर (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोटपूतली का निवासी था। आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाए जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए कोटपूतली ले जाया गया है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

2 दिन पहले घर से आया था

जानकारी में सामने आया है कि संदीप गुर्जर कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने शहर कोटपूतली गया था और वहां से एक-दो दिन पहले ही कॉलेज लौटा था। उसके साथ एक अन्य छात्र भी रहता था, जो उस समय अपने गांव गया था। यह साथी कल शाम को लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसे लगा कि संदीप गहरी नींद में सो रहा है, इसलिए उसने अपना सामान पास के एक अन्य छात्र के कमरे में रखा और खाना खाने चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई, गुजरात की ATS आकर कार्रवाई कर रही, हमारी पुलिस को पता ही नहीं; CM भजनलाल
ये भी पढ़ें:भरतपुर में BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क

आत्महत्या की क्या वजह?

खाना खाकर वापस आने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसे शक हुआ। उसने आसपास के अन्य छात्रों को बताया और फिर मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन को सूचित किया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा गया, तो अंदर संदीप का शव लोहे की अलमारी में लगाए फंदे पर लटका मिला। पुलिस का मानना है कि परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।