A massive fire broke out at the BSNL office in Bharatpur, causing panic भरतपुर में BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

भरतपुर में BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क

राजस्थान के भरतपुर स्थित BSNL ऑफिस से आग लगने का मामला सामने आया है। ये घटना कृष्णा नगर स्थित दफ्तर में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के तीसरे फ्लोयर पर लगी है, जिसके कारण कई मशीनों को नुकसान हुआ है।

Wed, 7 Jan 2026 05:00 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भरतपुर
share
भरतपुर में BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क

राजस्थान के भरतपुर स्थित BSNL ऑफिस से आग लगने का मामला सामने आया है। ये घटना कृष्णा नगर स्थित दफ्तर में हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के तीसरे फ्लोयर पर लगी है, जिसके कारण कई मशीनों को नुकसान हुआ है। इसके चलते लोगों के मोबाइल नेटवर्क भी चले गए हैं।

बताया जा रहा है कि आग लगने के काफी समय बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग लगातार फैलती जा रही है, दमकल राहत कार्यों में जुटी हुई है। सब डिविजनल इंजीनियर प्रकाश शेखर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से सिस्टम रूम में आग लगी है। आग लगने के बाद मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी घटनास्थल से सही समय पर बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल टीम करीब घंटे भर की देरी से आई थी। आग ज्यादा थी, जिसके चलते और गाड़ियों को मंगाया गया। इसके बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया है कि बिल्डिंग के जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां एक्सपायरी डेट के कागजाद रखे हुए थे। इसके चलते ज्यादा नुकसान की बात सामने नहीं आई है। बिल्डिंग को फायर एनओसी नहीं मिली थी, इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।