ATS teams from Mumbai and Gujarat are taking action, but; CM Bhajan Lal मुंबई, गुजरात की ATS टीम आकर कार्रवाई कर रही, हमारी पुलिस को सूचना ही नहीं...; सीएम भजनलाल, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

मुंबई, गुजरात की ATS टीम आकर कार्रवाई कर रही, हमारी पुलिस को सूचना ही नहीं...; सीएम भजनलाल

अन्य राज्यों से आकर राजस्थान में होने वाले एक्शन पर सवाल करते हुए कहा- अन्य राज्यों की टीम ने यहां आकर कार्रवाई की, ये निश्चित रूप से सवालिया निशान है।

Thu, 8 Jan 2026 06:38 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
मुंबई, गुजरात की ATS टीम आकर कार्रवाई कर रही, हमारी पुलिस को सूचना ही नहीं...; सीएम भजनलाल

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस की चौकसी और कार्यशैली पर सवाल उठाया। अन्य राज्यों से आकर राजस्थान में होने वाले एक्शन पर सवाल करते हुए कहा- अन्य राज्यों की टीम ने यहां आकर कार्रवाई की, ये निश्चित रूप से सवालिया निशान है।

जयपुर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मुंबई से ATS की टीम ने यहां आकर कार्रवाई की। गुजरात की टीम ने जोधपुर और बाड़मेर जिले में कार्रवाई की और हमारी पुलिस को सूचना ही नहीं। सीएम ने गंभीर मुद्रा बनाते हुए कहा- ये निश्चित रूप से सवालिया निशान होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भरतपुर में BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; गायब हो गए मोबाइल नेटवर्क
ये भी पढ़ें:कलेक्टर या कार्यकर्ता? RSS ऑफिस पहुंचे अफसर तो जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, चेतावनी

सीएम ने कहा- आज प्रदेश की पुलिस को कुछ नए कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। पुलिस स्टेशन पर मौजूद खूफिया जानकारी का उपयोग क्षेत्र के अपराधियों की व्यवस्थित प्रोफाइल करने और सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों को निगरानी रखने के लिए करे।

क्योंकि जिस तरह से आज अपराध बढ़ा है, हमको उससे आगे जाना होगा। नई तकनीक के जरिए कैसे इस पर लगाम लगा सकते हैं, हमको इस पर विचार करना चाहिए। सम्मेलन में सीएम ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना भी की। राजस्थान पुलिस अकादमी संपूर्ण भारत के राज्यों के पुलिस प्रशिक्षण देने वाले संस्थान में उत्कृष्ट दर्जा प्राप्त करने वाली बन गई है। इसलिए हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।