झारखंड में 19 साल की लड़की ने लगाई फांसी, 4 दिन बाद थी सगाई; सुसाइड की क्या वजह?
झारखंड के कोडरमा से 19 साल की लड़की द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के तिलैया थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, 4 दिन बाद उसकी सगाई होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

झारखंड के कोडरमा से 19 साल की लड़की द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के तिलैया थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, 4 दिन बाद उसकी सगाई होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। यहां गुरुवार की अहले सुबह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिपू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात 3 बजे तक प्रेमी से हुई थी बात
पुलिस के अनुसार, शिपू का प्रेम प्रसंग किसी लड़के से चल रहा था, जिससे वह रात करीब 3:00 बजे तक बात की थी। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों के बीच कुछ अनबन होने के बाद लड़की ने फांसी लगायी होगी। परिजनों के अनुसार, शिपु की शादी तय हो गई थी, सोमवार को उसकी सगाई होने वाली थी।
पुलिस को मिली चैट से उलझा मामला
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला और उलझता हुआ समझ आया। पुलिस को मोबाइल से मिले चैट के अनुसार, लड़के के पास लड़की के कुछ फोटो और वीडियो थे, जिसके आधार पर वह वायरल करने की धमकी दे रहा था।
खबर अपडेट हो रही है…




साइन इन