udaipur gas cylinder shortage tourism industry weekend hotel booking drop rajasthan news उदयपुर में गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट परेशान, वीकेंड बुकिंग में 20% गिरावट, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

उदयपुर में गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट परेशान, वीकेंड बुकिंग में 20% गिरावट

झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी का असर पर्यटन उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। होटल और रेस्टोरेंट में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने से वीकेंड पर होने वाली होटल बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

Mon, 16 March 2026 12:56 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उदयपुर
share
उदयपुर में गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट परेशान, वीकेंड बुकिंग में 20% गिरावट

झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी का असर पर्यटन उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। होटल और रेस्टोरेंट में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने से वीकेंड पर होने वाली होटल बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में इसका असर और गहरा हो सकता है, खासकर तब जब 21 मार्च से शहर में पारंपरिक गणगौर महोत्सव की तैयारियां शुरू होने वाली हैं।

गैस कमी से होटल-रेस्टोरेंट संचालन प्रभावित

शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। इसके चलते किचन संचालन प्रभावित हो रहा है। कई होटलों को मजबूरी में अपने मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है। कुछ जगहों पर आलाकार्ट (A-la-carte) व्यवस्था को अस्थायी रूप से बंद कर फिक्स थाली सिस्टम लागू कर दिया गया है, ताकि सीमित गैस में भोजन व्यवस्था संभाली जा सके।

होटल संचालकों के अनुसार, पर्यटक जब होटल बुकिंग से पहले सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हैं और उन्हें सीमित भोजन विकल्पों के बारे में बताया जाता है तो कुछ लोग अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP की तरक्की में राजस्थान का कनेक्शन,CM योगी ने मंच से किया जिक्र

वीकेंड बुकिंग में 20% तक गिरावट

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में मार्च महीने के वीकेंड पर उदयपुर के होटलों में अच्छी बुकिंग रहती है, लेकिन इस बार गैस संकट के कारण स्थिति अलग दिखाई दे रही है। पिछले वीकेंड की तुलना में होटल बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो इसका सीधा असर शहर की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंसी और स्थानीय व्यापार इससे जुड़े हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीलवाड़ा में देर रात घरों पर पत्थरबाजी से दहशत, एक दर्जन मकान बने निशाना

अंतरराष्ट्रीय तनाव को बताया जा रहा कारण

गैस सप्लाई प्रभावित होने के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालात को भी कारण बताया जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिसका असर स्थानीय स्तर पर एलपीजी सप्लाई चेन में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बाजार में यही चर्चा है कि सप्लाई प्रभावित होने के कारण सिलेंडरों की उपलब्धता कम हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब सेट था… बस सेक्रेटरी की स्पेलिंग ने बिगाड़ा खेल;राजस्थान SOG तक पहुँचा मामला

गणगौर फेस्टिवल से पहले बढ़ी चिंता

उदयपुर में 21 मार्च से शुरू होने वाले गणगौर महोत्सव को लेकर पर्यटन उद्योग पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक शहर पहुंचते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ गई है।

कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द गैस की नियमित सप्लाई बहाल नहीं हुई तो त्योहार के दौरान पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे शहर की पर्यटन छवि पर भी असर पड़ सकता है।

जल्द समाधान की मांग

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संगठनों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख पर्यटन शहरों में होती है, इसलिए मेहमानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।

कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और गैस सप्लाई से जुड़ी एजेंसियां जल्द स्थिति सामान्य करने के लिए कदम उठाएंगी, ताकि आने वाले पर्यटन सीजन और गणगौर उत्सव के दौरान शहर में आने वाले मेहमानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।