train collision 6 camels death jaisalmer train stopped 20 minutes railway track accident jaisalmer ट्रेन से टकराकर 6 ऊंटों की मौत, जैसलमेर में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

ट्रेन से टकराकर 6 ऊंटों की मौत, जैसलमेर में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

जिले के लाठी गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पोकरण की ओर जा रही लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह ऊंटों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो ऊंट ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गए

Mon, 16 March 2026 09:13 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जैसलमेर
share
ट्रेन से टकराकर 6 ऊंटों की मौत, जैसलमेर में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

जिले के लाठी गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पोकरण की ओर जा रही लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह ऊंटों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो ऊंट ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गए, जिन्हें निकालने में रेलवे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1 बजे लाठी रेलवे स्टेशन के पास ऊंटों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय जैसलमेर से रवाना हुई लीलण एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। ट्रेन की तेज आवाज और हेडलाइट की रोशनी से ऊंट घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी के बीच ऊंट ट्रेन की चपेट में आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान सहित देशभर में संघ कार्य का विस्तार, प्रतिनिधि सभा में रखी गई रिपोर्ट

5 ऊंटों की मौके पर मौत, एक ने बाद में तोड़ा दम

हादसे में पांच ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऊंट ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई ऊंटों के शरीर पर गहरी चोटें आईं और कई जगहों पर मांस तक फट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समाज संतुलन के लिए 3 संतान जरूरी; राजस्थान में बोले संघ पदाधिकारी

टक्कर इतनी तेज कि इंजन में फंस गए दो ऊंट

हादसे के दौरान दो ऊंट ट्रेन के इंजन से टकराकर नीचे की ओर घसीटते हुए चले गए और इंजन के पहियों तथा निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। इसके चलते ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के अंदर इफ्तार पार्टी, जोधपुर सेंट्रल जेल से सोशल मीडिया पर पोस्ट

लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

घटना होते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, ताकि आगे किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे। ट्रेन रुकने के बाद चालक और रेलवे कर्मचारी नीचे उतरे और इंजन के नीचे फंसे ऊंटों को निकालने का प्रयास शुरू किया।

20 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन

रेलवे कर्मचारियों को इंजन के नीचे फंसे ऊंटों को निकालने में करीब 20 मिनट का समय लगा। इस दौरान ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही। ऊंटों को हटाने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।

सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह रेलवे जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीव प्रेमी मुकेश भील और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक पर पड़े ऊंटों के अवशेषों को पटरी से दूर हटाया गया।

सनावड़ा निवासी के बताए जा रहे ऊंट

लाठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाठी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक पदमचंद गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये ऊंट सनावड़ा निवासी साजन खां के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार की है।

ग्रामीणों ने उठाई फेंसिंग की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद ट्रैक के आसपास फेंसिंग या अन्य सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने राज्य पशु ऊंटों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इलाके में शांति व्यवस्था कायम

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले की जानकारी लाठी रेलवे स्टेशन को भी दे दी गई है और रेलवे व पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।