Animal Husbandry Minister Kicks Off Phase 7 of Foot and Mouth Disease Control Program राजस्थान सरकार ने कसी कमर, 2 करोड़ पशुओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने की तैयारी; खुरपका-मुंहपका बीमारी के खिलाफ टीकाकरण, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान सरकार ने कसी कमर, 2 करोड़ पशुओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने की तैयारी; खुरपका-मुंहपका बीमारी के खिलाफ टीकाकरण

खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) वायरल बीमारी है जो कि मवेशी, सूअर, भेड़ और बकरियों को अपनी चपेट में लेती हैं। एक पशु संक्रमित हो जाए तो आसपास के अन्य पशुओं में तेजी से फैल सकती है। कई बार पूरे गांव के पशु इसकी चपेट में आ जाते हैं।

Tue, 17 March 2026 03:58 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
राजस्थान सरकार ने कसी कमर, 2 करोड़ पशुओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने की तैयारी; खुरपका-मुंहपका बीमारी के खिलाफ टीकाकरण

राजस्थान सरकार 'खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम' के सातवें चरण के तहत बड़े पैमाने पर 2 करोड़ पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू करने जा रही है। राज्य स्तर पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर के पास बगरू स्थित रामदेव गौशाला से इस अभियान की शुरुआत कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सभी जिलों में 2.32 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करना है।

खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) वायरल बीमारी है जो कि मवेशी, सूअर, भेड़ और बकरियों को अपनी चपेट में लेती हैं। एक पशु संक्रमित हो जाए तो आसपास के अन्य पशुओं में तेजी से फैलता है। कई बार पूरे गांव के पशु इसकी चपेट में आ जाते हैं। इस बीमारी के चलते पशुओं को बुखार आता है या फिररमुंह, जीभ और खुरों पर छाले जैसे घाव हो जाते हैं। कुमावत ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को इस घातक संक्रमण से बचाव के लिए इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा है कि इससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 लाख रजिस्टर, 5 साल में शून्य सरकारी नौकरी, राजस्थान के रोजगार दफ्तर फेल!

अनुदान राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पशुओं की बेहतरी के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की गई है और पिछले दो साल में पात्र गौशालाओं की अनुदान राशि में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारकर नहर में फेंक दिया गया; श्रीगंगानगर के भजनलाल की पत्नी ही निकली कातिल

पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए

आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य को 2030 तक इस बीमारी से मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीकाकरण अभियान को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें। पशुपालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा ने कहा कि एफएमडी वायरल बीमारी है जिससे पशुओं के उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है और किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं पूरे दस्तावेज लेकर आया था,कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी- CM भजनलाल शर्मा

प्रक्रिया की निरंतर निगरानी होगी

अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीमें गांवों में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाएंगी और ये ज्यादा से ज्यादा पशुओं तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।