anupgarh bhajanlal murder wife arrested with lover मारकर नहर में फेंक दिया गया; श्रीगंगानगर के भजनलाल की पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी भी गिरफ्तार, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

मारकर नहर में फेंक दिया गया; श्रीगंगानगर के भजनलाल की पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी भी गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर  जिले के गांव 'चार जेडडब्ल्यूएम' में एक महीने पहले हुई 32 वर्षीय युवक भजनलाल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भजनलाल की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।

Mon, 16 Feb 2026 04:31 PMSudhir Jha जयपुर, भाषा
share
मारकर नहर में फेंक दिया गया; श्रीगंगानगर के भजनलाल की पत्नी ही निकली कातिल, प्रेमी भी गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव 'चार जेडडब्ल्यूएम' में एक महीने पहले हुई 32 वर्षीय युवक भजनलाल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भजनलाल की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। भजनलाल की पत्नी इंद्रा देवी ने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिल कर कराई थी। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर 16 जनवरी को अपने पति भजनलाल की हत्या की। पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा और भजनलाल जब घर से मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकला तो इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन करके इसकी जानकारी दी।

रास्ते में भजनलाल को मारकर नहर में फेंका

दुहन ने बताया कि प्रभुदयाल ने एक नाबालिग के साथ मिलकर भजनलाल को रास्ते में रोका और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद प्रभुदयाल ने रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव और उसकी मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था।

2 फरवरी को मिला था शव

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2 फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से भजनलाल का शव मिला। भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।