Govind Singh Dotasara lashed out at the BJP government in the assembly. भाजपा सरकार ने 50 हजार वाले पट्टे 4-4 लाख में दिए, विधानसभा में बरसे गोविंद सिंह डोटासरा, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

भाजपा सरकार ने 50 हजार वाले पट्टे 4-4 लाख में दिए, विधानसभा में बरसे गोविंद सिंह डोटासरा

कांग्रेस सरकार के समय एक-एक पट्टा 50-50 हजार में दिया गया था। वही पट्टा आज आप लोग 4-4 लाख रुपये में दे रहे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

Tue, 10 March 2026 07:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
भाजपा सरकार ने 50 हजार वाले पट्टे 4-4 लाख में दिए, विधानसभा में बरसे गोविंद सिंह डोटासरा

कांग्रेस सरकार के समय एक-एक पट्टा 50-50 हजार में दिया गया था। वही पट्टा आज आप लोग 4-4 लाख रुपये में दे रहे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा बोले- आपने कहा था कि 13 लाख पट्टे फर्जी हैं, मैं जांच कराऊंगा। ये सदन उस जांच रिपोर्ट का इंतजार ढाई साल से कर रहा है।

40-40 बार माननीय भजनलाल जी करते हैं…

विधानसभा में दी गई दलील का वीडियो डोटासरा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। सदन में डोटासरा ने भजनलाल सरकार और उनके मंत्रियों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा- यहां खड़े होकर एक एक आदमी 40-40 बार माननीय भजनलाल जी...माननीय भजनलाल जी... करता रहता है। अरे भाई इससे विकास हो रहा है क्या? राजस्थान विकसित राजस्थान हो रहा है क्या?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तम नगर होली मर्डर: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों के घरों को गिराने पर लगाई रोक
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कार के अंदर पड़े मिले 2 शव, बंद गाड़ी में हुईं मौत की क्या वजह?

ढाई साल में भी क्लियर नहीं हो पाएगी कन्फ्यूजन

डोटासरा ने आगे कहा- सरकार नगर निकाय और यूआईटी के क्षेत्राधिकार तक तय नहीं कर पा रही है, जिससे जनता को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा- हम किसी संस्था की पैरवी नहीं कर रहे हैं। हम जनता की पैरवी कर रहे हैं। सीकर में ही काम नहीं संभल रहा है, तो राजस्थान में क्या हाल होगा? डेली कोई अधिकारी फाइल लेकर आ जाता है, मंत्री जी साइन कर दीजिए। दूसरे दिन दूसरे लोग आते हैं, और कहते हैं कि हम तो बर्बाद हो गए। इसे आप क्लियर कर दीजिए। ढाई साल में भी क्लियर नहीं हो पाएगी। कन्फ्यूजन वाली स्थित जनता को परेशानी देती है।

इसके बाद डोटासरा ने केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 मिशन की भी आलोचना की। डोटासरा बोले- ये लोग 2047...2047 करते हैं... क्या है 2047, कोई नहीं रहेगा यहां 2047 तक। ये जो आज 200 है, 2047 में कोई नहीं रहेगा। जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।