Girl body found near a drain in Chittorgarh, family alleges murder rape चित्तौडगढ़ में नाले के पास मिली लड़की की लाश, परिवार ने हत्या-बलात्कार का आरोप लगाया, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

चित्तौडगढ़ में नाले के पास मिली लड़की की लाश, परिवार ने हत्या-बलात्कार का आरोप लगाया

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बाहरी इलाके में एक नाले के पास लगभग 20 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की के परिजनों ने उसके साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है।  

Thu, 7 Aug 2025 07:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, चित्तौडगढ़
share
चित्तौडगढ़ में नाले के पास मिली लड़की की लाश, परिवार ने हत्या-बलात्कार का आरोप लगाया

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बाहरी इलाके में एक नाले के पास लगभग 20 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की के परिजनों ने उसके साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जाँच से पता चला है कि आरोपी भूपेंद्र, लड़की से बाज़ार में मिला और उसे एक कमरे में ले गया जहाँ उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया, जब लड़की की हालत बिगड़ी, तो उसने अपने दोस्त को बुलाया और अस्पताल लेकर चला गया। फिर धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वे लोग लड़की को सड़क किनारे छोड़कर चले गए। बाद में लड़की को मरी हुई हालत में बुधवार रात निंभेड रोड पर एक नाले के पास पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुगलों, अंग्रेजों और नेहरू को खिलाई मिठाई; जानिए दिल्ली की 235 साल पुरानी दुकान
ये भी पढ़ें:कोटा में बाप-बेटे और दामाद की गैंग गिरफ्तार, घर में घुसकर ऐसे करते थे चोरियां

पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार के कहने पर ही बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज करा गया है। उनका आरोप है कि लड़की कल बाज़ार गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी और रात में उसका शव मिला।

परिजनों की शिकायत के आधार पर लड़की के साथ घटना को अंजाम देने वाले की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि उदयपुर में पढ़ने वाले आरोपी का पता लगा लिया गया है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

एजेंसी का इनपुट शामिल है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।