कोटा में बाप-बेटे और दामाद की गैंग गिरफ्तार, घर में घुसकर करते थे चोरियां, जानिए कैसे?
पुलिस ने गिरोह के सदस्य, बाप-बेटे और 2 दामाद को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 तोला सोना और 1 किलो चांदी जब्त हुई है। ये गैंग कोटा के अलावा जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे तमाम जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

राजस्थान के कोटा से एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। ये गैंग घर में घुसकर चोरी की वादरात को अंजाम देती थी। पुलिस ने गिरोह के सदस्य, बाप-बेटे और 2 दामाद को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 तोला सोना और 1 किलो चांदी जब्त हुई है। ये गैंग कोटा के अलावा जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे तमाम जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मोहन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत में इस गिरोह के बारे में जानकारी सामने आई है। मोहन सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने से चाबी बनाने वाले दो लोग निकल रहे थे। मोहन सिंह की पत्नी गीता ने उन्हें अलमारी की चाबी बनवाने के लिए बुलाया। चाबी बनाने वाले ने चाबी बनाकर दी और कहा कि 2 घंटे तक अलमारी को मत खोलना।
करीब 3 घंटे बाद मोहन सिंह ने अलमारी खोली तो अलमारी के अंदर से सोने-चांदी के करीब 11 लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए। मोहन सिंह ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। आरोपियों को कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, झालावाड़, इंदौर मध्य प्रदेश और भी कई स्थानों पर तलाश की।
पुलिस द्वारा चलाई गई तलाशी अभियान में लखन सिंह उर्फ हरपाल सिंह व गुरु दयाल सिंह को उदयपुर, आरोपी गोपी सिंह औश्र दिलीप सिंह उर्फ लकी को इंदौर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर इस गैंग ने कोटा शहर के अलावा जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वारदातें करना स्वीकार किया। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर उदयपुर में लखन सिंह के घर पर छुपाए हुए चोरी के लगभग 31 तोला सोना और 1.40 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
रिपोर्ट- योगेन्द्र




साइन इन