fake union home secretary fraud call bhilwara bjp mp damodar agrawal rajasthan cabinet expansion scam accused arrested केंद्रीय गृह सचिव बन BJP सांसद को लगाया फोन, कैबिनेट मंत्री बनाने का झांसा देकर ठगने की कोशिश, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय गृह सचिव बन BJP सांसद को लगाया फोन, कैबिनेट मंत्री बनाने का झांसा देकर ठगने की कोशिश

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बनकर BJP के भीलवाड़ा MP दामोदर अग्रवाल को राज्य कैबिनेट में बर्थ का वादा करके लुभाने की कोशिश करने वाले एक साइबर क्रिमिनल को रविवार को दिल्ली में अरेस्ट कर लिया गया।

Tue, 31 March 2026 08:46 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भीलवाड़ा/नई दिल्ली
share
केंद्रीय गृह सचिव बन BJP सांसद को लगाया फोन, कैबिनेट मंत्री बनाने का झांसा देकर ठगने की कोशिश

साइबर अपराधी आजकल ठगी के लिए नए-नए और बेहद शातिराना तरीके अपना रहे हैं। ये लोग अब आम आदमी के साथ-साथ नेताओं तक को अपना शिकार बनाने से नहीं डर रहे। राजस्थान के भीलवाड़ा से ऐसा ही एक चौकाने वाला सामने आया है, जहां भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल को ठगी के ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। खुद को देश का केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बताकर एक जालसाज ने सांसद को फोन किया और उन्हें राजस्थान कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने का झांसा दिया। हालांकि, सांसद की सजगता के कारण यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने मैसूर से 'धमकीबाज' दबोचा; 1000 से ज्यादा भेज चुका है फर्जी मैसेज

क्या था पूरा मामला?

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 15 मार्च की है, जब भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के पास एक अज्ञात नंबर से वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बताया। सांसद को झांसा देने के लिए उसने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उसे राजस्थान में आगामी कैबिनेट विस्तार की तैयारियों के लिए जानकारी जुटाने का जिम्मा सौंपा है।

भीलवाड़ा के सभी भाजपा विधायकों के नंबर भी मांगे

जालसाज ने सांसद को भरोसे में लेने के लिए राजनीति और मंत्रालय से जुड़ी बातें कीं। इसके बाद उसने सांसद अग्रवाल से भीलवाड़ा जिले के सभी विधायकों के मोबाइल नंबर शेयर करने को कहा था। माना जा रहा है कि अपराधी का मकसद इन नंबरों के जरिये अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अपना शिकार बनाना और उनसे ठगी करना हो सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बड़े साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश; 5 गुर्गे अरेस्ट

सांसद की सूझबूझ ने पलटा पासा

कॉल के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने बिना देरी किए सीधे असली केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से संपर्क साधा। जिन्होंने ऐसा कोई कॉल करने से इनकार किया। इससे ठगी की कोशिश साफ हो गई। अगले ही दिन 16 मार्च को सांसद ने इसको लेकर भीलवाड़ा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। इस दौरान जांच की कड़ियां दिल्ली तक जुड़ी पाई गईं, जहां से रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जालसाज ने और कितने नेताओं या अधिकारियों को निशाना बनाया है और इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं; 275 एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।