B.Sc. student commits suicide in Kota, what is the reason? मां ने खाना खाने बुलाया, देखा तो लटका मिला बेटा, कोटा में BSc छात्र ने की सुसाइड, क्या वजह?, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

मां ने खाना खाने बुलाया, देखा तो लटका मिला बेटा, कोटा में BSc छात्र ने की सुसाइड, क्या वजह?

Kota Student Suicide: सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। ये घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके के रोजड़ी क्षेत्र में सामने आई है।

Mon, 20 April 2026 05:24 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, कोटा
share
मां ने खाना खाने बुलाया, देखा तो लटका मिला बेटा, कोटा में BSc छात्र ने की सुसाइड, क्या वजह?

Kota Student Suicide: शिक्षा नगरी कोटा में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान अनिल के रूप में हुई है। अनिल का शव उसके कमरे में टिन शेड के एंगल पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल काॅलज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। ये घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके के रोजड़ी क्षेत्र में सामने आई है। पुलिस ने बताया, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था

आरकेपूरम थाना एएसआई राजेंद्र सांखला ने बताया, छात्र अनिल बीएससी का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ जाॅब भी करता था। परिजनों ने पुलिस का बताया कि पिछले काफी समय से अनिल परेशान था और वो घर पर किसी से सही से बात भी नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। युवक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि छोटा भाई अनिल पढ़ाई के साथ दो माह पहले तक प्राइवेट जाॅब भी करता था। परिजनों का कहना है कि अनिल हमेशा अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहता था। कुछ समय पहले वो अहमदाबाद में इंटरव्यू देकर भी आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, MLA बोले- कुचलकर रख देंगे
ये भी पढ़ें:दिल्ली HC के ट्रेनी वकील ने कनॉट प्लेस में होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मां ने खाना खाने को बुलाया… देखा तो लटका मिला बेटा

परिजनों ने बताया कि सभी लोग शादी में गए थे। घर पर अनिल और उसकी मां ही मौजूद थे। घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थी। उन्होंने अनिल को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा, तो अनिल टिन शेड से लटका मिला। यह देखकर मां के होश उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे बजरंग दल के लोग, कलावा बांधकर लगाया तिलक; धमकी भी दी…

परिजनों ने किसी के खिलाफ नहीं दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने शोर मचाया, तो चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आए और अनिल को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के पिता ने खेती लीज पर ले रखी है। वहीं उसका भाई सुनील जयपुर में जाॅब करता है। आर के पुरम थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।

रिपोर्ट- योगेन्द्र महावर

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।