कलेक्टर या भाजपा कार्यकर्ता? RSS ऑफिस पहुंचे अफसर तो बरस पड़े जीतू पटवारी, चेतावनी भी दी
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के देर रात RSS ऑफिस पहुंचने की खबर सामने आई। एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने इस पर कलेक्टर को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा- राजनीतिक दलों के ऑफिस में जाकर ड्यूटी करोगे तो याद रखना...

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों पर शासन-प्रशासन के एक्शन जारी हैं। इस बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के देर रात RSS ऑफिस पहुंचने की खबर सामने आई। एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने इस पर कलेक्टर को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा- राजनीतिक दलों के ऑफिस में जाकर ड्यूटी करोगे तो याद रखना... इसके साथ सवाल करते हुए कहा- आप भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर कार्यालय कैसे जा सकते हो?
RSS से मिले कलेक्टर, तो बिफर गए पटवारी
सूत्रों के हवाले से सामने आया था कि संघ के मालवा प्रांत के प्रचारक राजमोहन ने कलेक्टर और महारौप के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की थी। इस दौरान भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर चर्चा हुई। ये बात सामने आई तो जीतू पटवारी बिफर गए और एक कार्यक्रम में इस मुद्दे को उठाया। जीतू बोले- ये इंदौर के महापौर कलेक्टर को लेकर RSS के कार्यालय जाते हैं। कलेक्टर ने अपने आपको बता दिया है कि वो प्रशासनिक अधिकारी नहीं है।
जीतू पटवारी ने कलेक्टर को दी चेतावनी
कलेक्टर ने बता दिया है कि वो भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर ही काम कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा- कलेक्टर साहब आपसे आग्रह है कि राजनीतिक दलों के ऑफिस में जाकर ड्यूटी करोगे तो याद रखना आपके काम करने की शैली को कांग्रेस का कार्यकर्ता ठीक कर देगा। बिल्कुल भी इधर उधर की बात ही नहीं करेगा।
भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर कार्यालय कैसे जा सकते?
ऐसा कलेक्टर नहीं चाहिए जो पानी भरे बीजेपी के ऑफिस में। सरकार अगर भाजपा की है तो आप ऑफिस में जाकर काम करोगे। चीफ सेक्रेटरी से मिलो। अधिकारियों से मिलो। मंत्रियों से मिलो। मंत्रियों से बात करो। पटवारी ने बरसते हुए कहा- आप भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर कार्यालय कैसे जा सकते हो? आप संघ के कार्यालय कैसे जा सकते हो? ये संघ को शोभा देता है क्या?




साइन इन