A constable committed suicide by jumping into a water tank in the police line in Rajasthan राजस्थान में पुलिस लाइन के पानी टैंक में कूदा कांस्टेबल, सुसाइड नोट में क्या लिखा?, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में पुलिस लाइन के पानी टैंक में कूदा कांस्टेबल, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विजयर कुमार के रूप में हुई है।

Sun, 1 March 2026 06:36 PMRatan Gupta पीटीआई, जयपुर
share
राजस्थान में पुलिस लाइन के पानी टैंक में कूदा कांस्टेबल, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विजयर कुमार के रूप में हुई है। वह बाड़मेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के प्रथम चरण की ट्रेनिंग से गुजर रहे थे।

कांस्टेबल के कमरे से मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को रोल कॉल के दौरान विजयर कुमार अनुपस्थित पाए गए। साथियों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इस बीच जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामनेई की मौत के बाद जंतर-मंतर पर ईरान के समर्थन में जुटी भीड़, रोते नजर आए लोग
ये भी पढ़ें:कटलहल काटने वाले चाकू से रेते पत्नी और 3 बच्चों के गले, गिरफ्तार पति ने उगले राज
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में सीनियर लीडर समेत 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, भारी हथियार बरामद

सुसाइड नोट में क्या लिखा मिला

सुसाइड नोट में विजयर कुमार ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या विशेष कारण का जिक्र नहीं किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पुलिस लाइन परिसर में बने पानी के टैंक की जांच की, जहां उनका शव पानी में तैरता मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।