storm within the Aap CM Bhagwant Mann arrives at his in-laws home haryana आम आदमी पार्टी में तूफान के बीच पत्नी और बेटी के साथ ससुराल पहुंचे सीएम भगवंत मान, क्या है वजह, Punjab Hindi News - Hindustan
More

आम आदमी पार्टी में तूफान के बीच पत्नी और बेटी के साथ ससुराल पहुंचे सीएम भगवंत मान, क्या है वजह

आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल के बीच सीएम भगवंत मान हरियाणा के पिहोवा में अपनी ससुराल पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक वह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। पंजाब पुलिस ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। 

Sun, 26 April 2026 01:55 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
आम आदमी पार्टी में तूफान के बीच पत्नी और बेटी के साथ ससुराल पहुंचे सीएम भगवंत मान, क्या है वजह

पंजाब में जारी भारी सियासी उथल पुथल और संकट के बीच सीएम भगवंत मान रविवार को अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर भी है। वे यहां पर निजी पारिवारिक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आए हैं। कार्यक्रम में सिर्फ घर-परिवार के लोग कार्यक्रम में मौजूद हैं। सीएम मान के आने से पहले पंजाब और हरियाणा पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए। पंजाब पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। बता दें कि इन दिनों सात आप सांसदों के पार्टी छोड़ने और फिर बीजेपी का दामन थामने को लेकर पार्टी में काफी उथल-पुथल है।

दो साल की है मान की बेटी

सीएम भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ के सीएम आवास में सादे समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। उनकी पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी, जिनसे उनके एक बेटा और एक बेटी भी है। पहली पत्नी से उनका 2015 में तलाक हो गया था। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका जाकर सैटल हो गई। दूसरी शादी के करीब दो साल बाद मार्च 2024 में मान के घर बेटी नियामत का जन्म हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 सांसदों के AAP छोड़ने से सियासी तूफान, मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

राघव चड्ढा ने ही किया था शादी समारोह का सारा प्रबंध

सीएम भगवंत मान ने दूसरी शादी के समारोह को पूरी तरह सादा रखा था। इसमें उन्होंने अपनी पंजाब सरकार के किसी मंत्री या पार्टी के विधायक को भी नहीं बुलाया। पार्टी की तरफ से कनवीनर अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता के साथ शामिल हुए। खास बात यह है कि अब आम आदमी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो चुके सांसद राघव चड्ढा ने ही इस शादी समारोह का सारा प्रबंध किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब सरकार ने छीनी हरभजन की सुरक्षा, राघव के साथ BJP में शामिल होने की चर्चा
ये भी पढ़ें:बागियों के खिलाफ ‘राइट टु रीकॉल ’ का इस्तेमाल करना चाहती है AAP, क्या है नियम

एनआरआई किसान के दामाद हैं भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान पिहोवा के एनआरआई किसान वार्ड-पांच की तिलक कॉलोनी निवासी किसान इंद्रजीत सिंह के दामाद हैं। इंद्रजीत सिंह सरपंच भी रह चुके हैं और उनके पास गांव गुमथला गढू में लगभग 42 एकड़ जमीन है। उनके पिता के पास कनाडा की नागरिकता भी है। डॉ. गुरप्रीत की मां राजिंद्र कौर उर्फ राज एक गृहिणी हैं। डॉ. गुरप्रीत की प्रारंभिक शिक्षा पिहोवा में हुई है। उन्होंने टैगोर पब्लिक स्कूल से 10वीं कक्षा पास की। वहीं चंडीगढ़ से बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

(रिपोर्ट: मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।