Navjot Kaur announced the formation of a new party saying her husband will stay away from active politics for a year नई पार्टी बनाएंगी नवजोत कौर? सालभर तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहेंगे सिद्धू, Punjab Hindi News - Hindustan
More

नई पार्टी बनाएंगी नवजोत कौर? सालभर तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहेंगे सिद्धू

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कई कांग्रेसी नेताओं पर फिर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार और अवसरवादी राजनीति ने जनता का भरोसा कमजोर किया है।

Sat, 21 Feb 2026 10:50 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
नई पार्टी बनाएंगी नवजोत कौर? सालभर तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहेंगे सिद्धू

कांग्रेस से निष्कासित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अगले एक वर्ष तक सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे। सिद्धू 6 निजी कंपनियों के साथ करार कर चुके हैं, जिसके चलते वे फिलहाल किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगे। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पेशेवर प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सिद्धू आगामी एक साल तक अपने नए प्रोजेक्ट्स और कार्पोरेट एंगेजमैंट्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। पंजाब केसरी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि वे जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगी। पार्टी का आधिकारिक कार्यालय भी शीघ्र खोला जाएगा। उनका उद्देश्य पंजाब की राजनीति में स्वच्छता, पारदर्शिता और जवाबदेही को स्थापित करना है।

नई पार्टी आम लोगों की आवाज बनेगी

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कई कांग्रेसी नेताओं पर फिर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार और अवसरवादी राजनीति ने जनता का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी नई पार्टी आम लोगों की आवाज बनेगी और राज्य को भ्रष्टाचार तथा गलत राजनीतिक प्रथाओं से बचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर भी चर्चाओं को जन्म दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेता बनने के लायक नहीं राहुल गांधी, नवजोत कौर सिद्धू का हमला; पीएम मोदी की तारीफ
ये भी पढ़ें:'पंजाब में टिकट पहले ही बिक गए', राहुल गांधी पर बरसीं नवजोत कौर; PM की तारीफ
ये भी पढ़ें:खालिस्तानी पन्नू के निशाने पर AAP विधायक कुलवंत सिद्धू, पहले भी मिली है धमकियां

निष्‍कासित होने के बाद से कांग्रेस पर हमलावर

कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं। एक दिन पहले उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये राजा वड़िंग से पूछा था कि उन्‍होंने 100 एकड़ जमीन कैसे खरीदी? साथ ही राजस्‍थान से जुड़े पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष के साथ‍ मिलकर 2400 करोड़ रुपए का घोटाला करने का भी आरोप लगाया है। नवजोत कौर ने राजा वड़िंग को सीधी चेतावनी देते हुए कहा था कि अब वे कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें। वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वडिंग ने कहा था कि जिन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती, उनके बयानों पर रोज प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।