AAP MLA Kulwant Sidhu receives death threat from Khalistani Pannu खालिस्तानी आंतकी पन्नू के निशाने पर AAP विधायक कुलवंत सिद्धू, पहले भी मिली है धमकियां, India News in Hindi - Hindustan
More

खालिस्तानी आंतकी पन्नू के निशाने पर AAP विधायक कुलवंत सिद्धू, पहले भी मिली है धमकियां

इससे पहले, लुधियाना सेंट्रल से AAP विधायक अशोक पाराशर पप्पी को भी धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई थी।

Mon, 16 Feb 2026 09:25 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
खालिस्तानी आंतकी पन्नू के निशाने पर AAP विधायक कुलवंत सिद्धू, पहले भी मिली है धमकियां

लुधियाना के आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिद्धू को सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) को आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। आप विधायक ने दावा किया है कि उन्हें पन्नू की तरफ से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इस बीच बीते शनिवार रात सिद्धू के घर के बाहर एक संदिग्ध रेकी भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक उनके घर के बाहर एक काले रंग की 'i20' कार खड़ी देखी गई है। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि जब CCTV कैमरों में गाड़ी की संदिग्ध हरकत देखी गई। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना मिली, संदिग्ध मौके से भाग गए। आप विधायक ने आशंका जताई है कि पन्नू उन पर हमले की योजना बना रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खालिस्तानी निज्जर भी निशाने पर था, अमेरिकी एजेंसी के सामने निखिल गुप्ता का दावा

गौरतलब है कि सिख्स फॉर जस्टिस एक खालिस्तानी आतंकी संगठन है जो भारत में प्रतिबंधित है। इसके नेता, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पहले भी MLA कुलवंत सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी है। हालिया धमकियों को देखते हुए, प्रशासन ने आप विधायक को इंटरनेशनल नंबरों से आने वाले कॉल का जवाब ना देने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी निखिल गुप्ता ने स्वीकार किए आरोप

परिवार के मुताबिक सिद्धू के फोन पर पिछले एक हफ्ते से लगातार संदिग्ध इंटरनेशनल कॉल आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सिद्धू के घर के इलाके में लगे कैमरों से CCTV फुटेज स्कैन कर रही है ताकि संदिग्ध गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाया जा सके और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पन्नू के इशारे पर लिखने वाले थे खालिस्तानी नारे, दिल्ली पुलिस ने साजिश की नाकाम

इस बीच धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने कहा है कि वह किसी भी धमकी से नहीं डरते। उन्होंने कहा है कि उन पर बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद है और वे बिना किसी डर के जनता की सेवा करते रहेंगे। इससे पहले लुधियाना सेंट्रल से AAP विधायक अशोक पाराशर पप्पी को भी धमकियां मिली थीं। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई थी।