Navjot Kaur Sidhu attacks Rahul Gandhi for being unfit to be a leader praises PM Modi नेता बनने के लायक नहीं राहुल गांधी, नवजोत कौर सिद्धू का हमला; पीएम मोदी की तारीफ, India News in Hindi - Hindustan
More

नेता बनने के लायक नहीं राहुल गांधी, नवजोत कौर सिद्धू का हमला; पीएम मोदी की तारीफ

कांग्रेस की निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी नेता बनने लायक ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हितैषियों को भी मिलने के लिए 8 महीने का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा पीएम मोदी बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं।

Tue, 17 Feb 2026 02:12 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
नेता बनने के लायक नहीं राहुल गांधी, नवजोत कौर सिद्धू का हमला; पीएम मोदी की तारीफ

कांग्रेस की निष्कासित नेता और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिंद्धू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता बनने के काबिल ही नहीं हैं। कौर ने कहा कि राहुल गांधी अभी ऐसे व्यक्ति नहीं बन पाए हैं जो कि सभी के साथ बराबरी का व्यवहार कर सकें और बातचीत के लिए सभी के लिए दरवाजा खुला रखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवार की विचारधारी में ही बंधकर रहे हैं और अपने शुभचिंतकों की बातें भी नहीं सुन पाते हैं।

वहीं नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उनके व्यकित्व में इसकी झलक साफ तौर पर नजर आती है। उन्होंने कहा कि अगर से मिलने के लिए 8 महीने का इंतजार करना पड़े तो यह ठीक नहीं है। एक नेता से उम्मीद की जाती है कि वह सबसे मिले और खासकर उन लोगों से जो कि सही सलाह देने की क्षमता रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP में घर वापसी की तैयारी में सिद्धू? CONG से हटने के बाद राहुल को कहा ‘पप्पू’

न्होंने कहा कि राहुल गांधी के पीठ-पीछे क्या हो रहा है, उन्हें कुछ पता ही नहीं हैं। टिकट पहले ही बेच दिए गए। क्या ऐसी स्थिति में वह किसी कुर्सी पर बैठने के योग्य हैं? उन्होंने कहा कि पार्टी बिना सिर पांव के वादे करती है और फिर पूरे नहीं कर पाती है। पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार चरम पर है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने सब कुछ केवल पंजाब के लिए छोड़ा है। उनसे वादा किया गया था कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और सात विभाग दिए जाएंगे. लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, उसी को बम से उड़ाने की धमकी; मचा हड़कंप

कौर ने कहा कि उन्हें स्थानीय निकाय और पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई थी और कहा गया था कि मुख्यमंत्री के हिसाब से ही ये विभाग चलेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लोग ही जब भ्रष्ट हैं तो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या आवा उठाएंगे। उनके आसपास के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। ऐसे गलत लोगों के रहते हुए पंजाब में कांग्रेस कभी जीत नहीं सकती है।

नवजोत कौर ने कहा, राहुल गांधी बातें अच्ची करतेहैं। हमने पंजाब के लिए त्याग किया है। आपके लिए ईमानदार लोगों के लिए समय ही नहीं है। इस तरह से पार्टी को आगे बढ़ाना बेहद मुश्किल है और पंजाब में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिखाई पड़ता है। नवजोत कौर ने कहा कि अगर सरकार के भ्रष्टाचार की बात करनी है तो पहले अपनी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहिए।