Anurag Dhanda says Not a single youth in Punjab is ready to join the BJP पंजाब BJP में जुड़ने को तैयार नहीं युवा, हरियाणा से ले जाकर जॉइनिंग करवा रहे; AAP का आरोप, Punjab Hindi News - Hindustan
More

पंजाब BJP में जुड़ने को तैयार नहीं युवा, हरियाणा से ले जाकर जॉइनिंग करवा रहे; AAP का आरोप

आप नेता ने कहा कि पंजाब का कोई भी युवा भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं। जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने अफगानिस्तान को सहायता भेजी। 

Mon, 23 Feb 2026 09:33 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब BJP में जुड़ने को तैयार नहीं युवा, हरियाणा से ले जाकर जॉइनिंग करवा रहे; AAP का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला है। ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा होता। यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब में भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी 'घटिया राजनीति' के लिए उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है। यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

आप नेता ने तथ्यों के साथ हमला करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं। जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी। किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है। पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, मेरी रसोई योजना का ऐलान; 40 लाख परिवारों को फायदा

अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को मुख्यमंत्री ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया। यह सीएम नायब सिंह की हताशा को दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है। वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है। पंजाब का एक भी युवा भाजपा में जुड़ने को तैयार नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई पार्टी बनाएंगी नवजोत कौर? सालभर तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहेंगे सिद्धू

फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

अनुराग ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें। जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा के ऐसे हर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश इसी तरह होता रहेगा। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा में भाजपा की सरकार से परेशान लोगों को राहत देने की कोशिश करें। ऐसा न हो पंजाब हथियाने के चक्कर में हरियाणा भी हाथ से निकल जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।