AAP sarpanch shot dead while dancing at a wedding in Punjab three leaders killed in 12 days पंजाब में शादी में डांस कर रहे AAP के सरपंच की गोली मारकर हत्या, 12 दिन में तीन नेताओं का मर्डर, Punjab Hindi News - Hindustan
More

पंजाब में शादी में डांस कर रहे AAP के सरपंच की गोली मारकर हत्या, 12 दिन में तीन नेताओं का मर्डर

गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ फार्म हाउस में शादी समारोह में आए थे। जब हरबिंदर सिंह जब स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

Wed, 18 Feb 2026 05:50 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब में शादी में डांस कर रहे AAP के सरपंच की गोली मारकर हत्या, 12 दिन में तीन नेताओं का मर्डर

पंजाब में एक और आम आदमी पार्टी नेता की हत्या हो गई है। तरनतारन से आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फतेहाबाद क्षेत्र के फार्म हाउस में हुई, जहां सरपंच एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। चार हमलावरों ने अचानक सरपंच और उनके चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात से शादी में चीख-पुकार मच गई।

डांस करते समय बरसाई अंधाधुंध गोलियां

गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ फार्म हाउस में शादी समारोह में आए थे। जब हरबिंदर सिंह जब स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी। चार हमलावर थे जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की पहचान के लिए फार्म हाउस के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद एसएसपी सुरिंदर लांबा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक हमला पूरी रेकी करने के बाद किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के शिक्षा मंत्री के घर रात को स्कूल मैनेजमेंट क्या कर रहा था? AAP का सवाल
ये भी पढ़ें:विधानसभा 'फांसीघर' मामला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत 4 AAP नेताओं को अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें:खालिस्तानी पन्नू के निशाने पर AAP विधायक कुलवंत सिद्धू, पहले भी मिली है धमकियां

दहशत का माहौल

6 फरवरी को तरनतारन के ही गांव चीमा खुर्द के आम आदमी पार्टी सरपंच गुरभेज सिंह की गांव के ही पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। यह चुनावी रंजिश का नतीजा था। इसी दिन जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तरनतारन में एक और सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया है। महज 12 दिनों में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की हत्या से पंजाब में दहशत का माहौल है। वहीं, विपक्षी पार्टियां खराब कानून-व्यवस्था को पंजाब सरकार की नाकामी बता कर घेर रही हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।